प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति जोसेफ आर. बाइडेन के निमंत्रण पर जलवायु पर नेताओं के शिखर सम्मेलन में 22-23 अप्रैल को वर्चुअली हिस्सा लेंगे। पीएम 22 अप्रैल को शाम 5.30 बजे से 7.30 बजे तक नेताओं के सत्र 1 में अपना पक्ष रखेंगे जिसका विषय है “वर्ष 2030 के लिए हमारी सामूहिक तेज दौड़”। शिखर सम्मेलन में तकरीबन 40 अन्य वैश्विक नेता हिस्सा ले रहे हैं। वे उन देशों का प्रतिनिधित्व करेंगे जो मेजर इकोनॉमीज़ फोरम (भारत सदस्य हैं) के सदस्य हैं, और जो अन्य बातों के अतिरिक्त…
