कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर मांग की है कि कोरोना के इलाज के लिए उपयोग में लाई जाने वाली दवाइयों और आवश्यक उपकरणों पर छूट दी जाए और साथ ही गरीबों के खाते में 6,000 रुपये महीने के डाले जाए। सोनिया गांधी ने कहा कि राज्यों में वैक्सीन की कमी है और इसे प्राथमिकता पर उपलब्ध कराया जाना चाहिए। उन्होंने उन सभी वैक्सीनों को अनुमति प्रदान किए जाने की भी बात कही है, जिन्हें मंजूरी दे दी गई है। कोरोना…
Day: April 13, 2021
कोलकाता: चुनाव आयोग के फैसले के बाद सियासत, ममता बनर्जी की हुंकार
टीएमसी की मुखिया ममता बनर्जी चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ कोलकाता में धरने पर बैठीं हुईं हैं। उनका कहना है कि चुनाव आयोग केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रहा है। जिस तरह से उन्हें प्रचार करने से रोका गया है वो अपने आपमें यह बताने के लिए पर्याप्त है कि बीजेपी हताश हो चुकी है। ममता बनर्जी के समर्थन में डीएमके के एम के स्टालिन भी मैदान में उतरे और कहा कि चुनाव आयोग किस तरह की नजीर पेश कर रहा है। चुनाव आयोग ने TMC प्रमुख…
किसानों को बैंक अकाउंट में मिलेगी बेची गई फसल की कीमत :पीयूष गोयल
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि पंजाब के किसानों को MSP पर बेची गई उनकी उपज की कीमत सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएगी. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, पंजाब में अब किसानों को MSP पर बेची गयी उनकी उपज का दाम सीधा उनके बैंक खातों में दिया जायेगा. किसान हितों के लिये प्रधानमंत्री द्वारा उठाये गये अनेकों कदम की तरह, इस निर्णय से छोटे और सीमांत किसान लाभान्वित होंगे.’ उन्होंने आगे लिखा कि उपज का दाम सीधा बैंक खातों में जाने का लाभ, उन किसानों…
करिश्मा कपूर की हमशक्ल की फोटो हुई वायरल – ‘ डिट्टो करिश्मा की कॉपी
बॉलीवुड: आपने कई स्टार्स के हमश्कल देखे होंगे। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा, प्रीति ज़िंटा, ऐश्वर्या राय से लेकर अभिनेता अजय देवगन, शाहरुख़ान, ऋतिक रोशन, रणवीर सिंह तक कई स्टार्स के हमशक्ल सामने आ चुके हैं। लेकिन इन सबके बीच अगर आप करिश्मा कपूर की हमशक्ल को देख लेंगे तो यकीनन आपको अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा। टिक टॉक की चर्चित टिक टॉकर और करिश्मा कपूर की हमशक्ल हिना एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। हिना टिक टॉक पर काफी फेमस थीं, लेकिन फिर टिक टॉक पर हाल…
