कोरोना को लेकर योगी सरकार का नया फैसला , कक्षा आठ तक के स्कूल 11 अप्रैल तक बंद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को उच्चस्तरीय बैठक में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना टेस्टिंग का कार्य पूरी क्षमता से किया जाए। फोकस टेस्टिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए। बालिका संरक्षण गृह, वृद्धाश्रम, अनाथाश्रम, रेजिडेन्शियल स्कूल आदि में कोविड-19 की टेस्टिंग प्राथमिकता पर की जाए।आपको बता दें कि इससे पहले प्रदेशभर में एक से आठ तक सभी परिषदीय व निजी स्कूल चार अप्रैल तक बंद किया गया था। इस दौरान परीक्षाओं को लेकर छूट दी गई थी।प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से…

असम में वोटिंग को लेकर गरमाया माहौल, भड़की हिंसा,

असम की बराक घाटी में गुरुवार को चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। ईवीएम से जुड़ी दो अलग-अलग घटनाओं के चलते माहौल तनावपूर्ण हो गया था। पहली घटना करीमगंज जिले की पाथरकंडी विधानसभा सीट में सामने आई है, जहां बीजेपी नेता कृष्णेंदु पॉल से जुड़ी कार में कथित तौर पर ईवीएम रखे होने पर हिंसा भड़क गई। इससे स्थानीय लोगों में तनाव पैदा हो गया। दरअसल गुवाहाटी स्थित पत्रकार अतनु भुयान ने एक ट्वीट किया था, जिसमें पॉल की कार में ईवीएम होने का…

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर हुए कोरोना से संक्रमित , अस्पताल में हुए भर्ती

महानतम क्रिकेट स्टार सचिन तेंदुलकर को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। वजह है सचिन छह दिन पहले कोरोना पीड़ित पाए गए थे। सचिन ने हाल ही में छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित रोड सेफ्टी वलर्ड सीरीज में हिस्सा लिया था। सचिन ने इसकी जानकारी ट्वीटर के माध्यम से दी थी और अब शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती होने की खबर भी सचिन ने ट्वीटर के माध्यम से ही अपने फैन्स के साथ शेयर की। तेंदुलकर ने शुक्रवार को ट्वीट किया, आपकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। चिकित्सा सलाह के तहत…

भारत की 2011 की विश्व कप विजेता टीम की चयन समिति के सदस्य राजा वेंकट ने दस साल के बाद किया एक खुलासा

भारत की 2011 की विश्व कप विजेता टीम की चयन समिति के सदस्य राजा वेंकट ने दस साल के बाद एक खुलासा किया है। राजा वेंकट ने बताया है कि भारतीय टीम मौजूदा समय के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शुमार रोहित शर्मा को टीम में रखना चाहते थे, लेकिन टीम मैनेजमेंट के कहने पर किसी और खिलाड़ी का चयन किया गया था। 62 वर्षीय राजा वेंकट ने बताया है कि कैसे कृष्णमाचारी श्रीकांत के नेतृत्व वाली चयन समिति को रोहित शर्मा को अपनी योजनाओं से बाहर करना पड़ा और 2011…

चीन का प्रशासन हफ़्तों से परेशान कर रहा है उन महिलाओ को , जो उन पर शोषण के आरोप लगाए थे

लोगों के अधिकारों के लिए काम करने वााली संस्थाओं का आरोप है कि अपने ख़िलाफ़ बोलने वालों को चुप कराने के लिए चीन ऐसी आक्रामक मुहिम चलाने के लिए जाना जाता है. नीदरलैंड में रह रहीं क़ेल्बिनर सेडिक को पिछली बार जब उनकी बहन के फ़ोन से वीडियो कॉल आई थी, तब सेडिक नाश्ता बना रही थीं. मोबाइल पर अपनी बहन का नाम देखकर वह परेशान हो गई थीं. दोनों के बीच बात हुए कई महीने बीत चुके हैं. वास्तव में परिवार के किसी भी सदस्य से बात किए सेडिक…

जल्द ही होगी श्रेयस अय्यर के कंधे की सर्जरी और करेंगे मैदान में वापसी

कंधे की चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल सीरीज के आखिरी दो मैच और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन से बाहर होने वाले भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की सर्जरी 8 अप्रैल को होगी। यह 26 साल का खिलाड़ी पुणे में 23 मार्च को खेले गए पहले वनडे में जॉनी बेयरस्टो के शॉट को डाइव लगाकर रोकने की कोशिश में चोटिल हुआ था। चोटिल होने के बाद वह काफी दर्द में दिखे और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। इस मामले की जानाकरी रखने वाले एक सूत्र…