कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी(Rahul Gandhi) ने एक बार फिर केंद्र पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने अब बजट में सैनिकों की पेंशन में कटौती के मुद्दे को उठाया है।राहुल ने सरकार के बजट में सैनिकों की पेंशन कम करने और देश के किसानों और युवाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए केंद्र की खिंचाई की है। उन्होंने बजट को जवान और किसान की बजाए उद्योगपतियों के लिए फायदेमंद बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र के केवल तीन से चार उद्योगपति मित्र हैं जो उनके लिए ‘भगवान’…
Day: February 9, 2021
मार्च तक 11 राफेल एयरक्राफ्ट, अगले साल अप्रैल तक आ जाएगी पूरी खेप : रक्षा मंत्री
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) ने सोमवार (Monday) को कहा कि इस साल मार्च तक 11 राफेल एयरक्राफ्ट की खेप भारत पहुंच रही है वहीं अगले साल यानि अप्रैल 2022 तक बाकि के एयरक्राफ्ट देश में पहुंच जाएंगे। राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी के एक सांसद महेश पोद्दार के सवालों का जवाब देते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, ’11 राफेल एयरक्राफ्ट देश में पहुंच जाएंगे। अप्रैल 2022 तक एयरक्राफ्ट की पूरी खेप देश में आ जाएगी।’ पोद्दार ने सवाल किया था कि भारत में अब तक कितने…
MSP था, MSP है और MSP रहेगा; जानें किसानों के बारे में क्या-क्या बोले प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्यसभा में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण पर जवाब दिया। संसद के बजट सत्र के दौरान विपक्ष ने किसान आंदोलनों पर जमकर हंगामा किया और सरकार से तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। इसको लेकर आज प्रधानमंत्री ने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए किसानों का भ्रम दूर करने की कोशिश की। पीएम मोदी ने किसानों को भरोसा दिया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) था, है और आगे भी रहेगा। राज्यसभा में कृषि सुधारों पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा…
देश को हर सिख पर गर्व, विपक्ष उन्हें गुमराह करने का कर रहा प्रयास: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) ने आज संसद में कहा कि देश को हर सिख पर गर्व है। इस दौरान उन्होंने देश में सिखों के योगदान को भी गौरवान्वित करने वाला बताया। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए सोमवार को राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और यहां के सभी देशावासियों को राष्ट्र निर्माण में सिखों के योगदान पर बहुत गर्व है। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर सिखों को गुमराह करने की कोशिश का आरोप भी लगाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस देश को…
इब्राहिमोविच ने 500वां क्लब गोल दागा, मिलान ने क्रोटोन को 4-0 से हराया
ज्लाटन इब्राहिमोविच ने दो गोल दागकर अपने क्लब गोल की संख्या को 500 के पार पहुंचाया जिससे एसी मिलान रविवार को क्रोटोन को 4-0 से हराकर सिरी ए फुटबॉल तालिका में फिर शीर्ष पर पहुंच गया। इब्राहिमोविच ने 30वें मिनट में मिलान को बढ़त दिलाई जो क्लब फुटबॉल में उनका 500वां गोल था। उन्होंने दूसरे हाफ में एक गोल और दागा। एंटे रेबिच ने भी इसके बाद एक मिनट से कम समय में दो गोल दागकर मिलान की 4-0 से जीत सुनिश्चित की। इस जीत से एसी मिलान ने दूसरे…
भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत को मिला ICC का बड़ा अवॉर्ड
ऋषभ पंत के लिए वक्त काफी अच्छी चला रहा है क्योंकि उन्होंने पहले ऑस्ट्रेलिया में शानदार पारी खेली जबकि ब्रिस्बेन टेस्ट में अपने बल्ले से ना सिर्फ टीम इंडिया को जीत दिलाई बल्कि इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया. अब आईसीसीई ने पंत को खास सम्मान दिया है. ऋषभ पंत को अब आईसीसी ने मंथ ऑफ द प्लेयर का अवॉर्ड दिया है. कुछ दिन पहले विजेताओं की घोषणा हो गई थी लेकिन अब आईसीसीई ने ऑफिशियली ऐलान कर दिया है. भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंग्लैंड के…
114 साल बाद Ashwin ने रचा इतिहास, बने दुनियां के तीसरे गेंदबाज
अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भारतीय टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे स्पिनर बन गए हैं जिन्होंने पारी की पहली गेंद पर ही विकेट झटका हो। चेन्नई टेस्ट में इंग्लैंड की दूसरी पारी में अश्विन ने सलामी बल्लेबाज रॉरी बर्न्स का विकेट चटकाया। टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सिर्फ 3 बार ऐसा हुआ है जब किसी स्पिनर ने पारी की पहली गेंद पर ही विकेट लिया हो। इससे पहले 1888 में बॉबी पील और 1907 में बर्ट वोगलेर ने पहली गेंद पर ही विकेट ले चुके हैं। अश्विन ने 114 साल बाद…
टेस्ट में 300 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय तेज गेंदबाज बने इशांत
इशांत शर्मा टेस्ट मैचों में भारत की ओर से 300 विकेट लेने वाले तीसरे तेज गेंदबाज बन गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को इशांत ने यह मुकाम हासिल किया। इशांत ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में डेनियल लॉरेंस को पगबाधा आउट कर 300 विकेट की उपलब्धि हासिल कर ली। इशांत के अलावा भारत के विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव और पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने टेस्ट मैचों में 300 विकेट लिए हैं। इनके अलावा ऑफ…
कंगना रनौत की धाकड़ से नया पोस्टर रिलीज, बेहद धमाकेदार लुक- बंदूक ताने आईं नजर
कंगना रनौत ने अपनी आने वाली फिल्म धाकड़ से नया पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में कंगना रनौत अग्नि के किरदार में दिख रही हैं।दो फोटोज उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन पोस्टर को देख आप भी कहेंगे कि कंगना काफी धाकड़ लुक में दिख रही हैं। उन्होंने इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा कि ‘वह उसे अग्नि कहते हैं… एक बहादुर धाकड़, मैं उसे मौत की देवी भैरवी।’ कंगना रनौत इस पोस्टर में हाथों में बंदूक लिए नजर आ रही हैं। तो वहीं उनके…
सलमान खान ने पूरी की ‘अतिंम’ की शूटिंग, धमाकेदार डांस नंबर से भी करेगें बड़ा धमाका!
सुपरस्टार सलमान खान इस समय कई धमाकेदार फिल्मों में काम कर रहे हैं और आयुष शर्मा के साथ वो फिल्म अंतिम द फाईनल ट्रुथ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से अब एक खबर सामने आ रही है जो कि काफी शानदार है। खबर है कि सलमान खान ने अंतिम की शूटिंग पूरी कर ली है। पता चला है कि सलमान खान ने इस फिल्म की शूटिंग का अंत एक डांस नंबर के साथ किया है। अगर ये रिपोर्ट सही है तो निश्चित है फिल्म काफी बड़ा धमाका करने…
कंगना रनौत पर ट्विटर ने की बड़ी कार्रवाई, आपत्तिजनक ट्वीट्स को लेकर लिया कड़ा एक्शन
किसान आंदोलन को लेकर कंगना रनौत ने बैक टू बैक कई ट्वीट्स किए। जो कि लगातार खबरों में छाया हुआ है। लेकिन अब उनके इस ट्वीट्स पर ट्विटर ने कड़ा एक्शन लिया है। कंगना फिर से अपने बयानबाजी के कारण मुश्किल में आ गई हैं। ट्विटर ने कंगना रनौत पर कार्रवाई की है। कंगना रनौत के कई ट्वीट्स पर कदम उठाते हुए ट्विटर ने उसे अपने प्लेटफार्म से हटा दिया है। कंगना रनौत के खिलाफ हुए इस एक्शन पर ट्विटर ने अपना मत भी सामने रखा है। बयान जारी कर…
निक जोनस ने की ढेर सारे बच्चों के पिता बनने इच्छा, प्रियंका चोपड़ा की खुशी की सताती है चिंता
प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन सिंगर और एक्टर निक जोनस से साल 2018 में शादी की। कुछ समय पहले प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मुझे बच्चे चाहिए। ढेर सारे बच्चे चाहिए। उतने बच्चे चाहिए जितने मैं कर सकती हूं। प्रियंका चोपड़ा के बाद अब इस संबंध में निक जोनस ने भी अपनी बात रखी है। निक जोनस ने अपने फैमिली प्लानिंग को लेकर ऐसा कुछ बोला है जो कि चर्चा में आ गया है। निक जोनस ने हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट से बातचीत की। उन्होंने…
