बाराबंकी: लखनऊ के उमराव मॉल,रिलायंस डिजिटल के सबसे प्रीमियम कस्टमर बने कुँवर अमित सिंह

बाराबंकी: लखनऊ जिले के उमराव मॉल रिलायंस डिजिटल में विगत कई वर्षों की भाँति आज पुनः वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसके आयोजक टीम लीडर रवि सिंह व वाणी सरदारना जी (सी०आर०एम०) थी।यहां बताया गया कि इस कार्यक्रम में पूरे एक वर्ष के दौरान जितने कस्टमर आते है उनमें से चयन करके एक प्रीमियम कस्टमर की नियुक्ति की जाती है। इस कार्यक्रम के प्रीमियम कस्टमर रहे बाराबंकी जनपद के थाना असन्द्रा अंतर्गत ग्राम हकामी के कुँवर अमित सिंह रहे।जिसके दौरान कार्यक्रम को बहुत ही भव्य तरीके से मनाया गया,इसके दौरान…

किच्चा सुदीप की फिल्म ‘विक्रांत रोणा’ का टाइटल लोगो बुर्ज खलीफा पर दर्शाया

 सुपरस्टार अभिनेता किच्चा सुदीप की आने वाली फिल्म विक्रांत रोणा का टाइटल लोगो और 180 सेकंड का स्नीक पीक दुनिया की सबसे बड़ी इमारत बुर्ज खलीफा पर दर्शाया गया। किच्चा सुदीप ने भारतीय सिनेमा में अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं। सुदीप की आगामी फिल्म ‘विक्रांत रोणा’ का टाइटल लोगो और 180 सेकंड का स्नीक पीक दुनिया की सबसे बड़ी इमारत बुर्ज खलीफा पर दर्शाया गया। दुबई के प्रसिद्ध गगनचुंबी इमारत पर महात्मा गांधी, शाहरुख खान और दक्षिण कोरियाई बैंड बीटीएस से वी जैसे लेजेंड्स को अलंकृत किया गया…

रिहाना और ग्रेटा ने किसानों के प्रति जताया समर्थन, कंगना ने कहा- शांति से बैठो बेवकूफ

मशहूर पॉप सिंगर रिहाना और युवा जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने केंद्र सरकार से 3 कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर पिछले वर्ष 26 नवंबर से दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलनरत किसानों के प्रति अपना समर्थन जताया है। किसानों के आंदोलन वाले बहुत से स्थानों पर इंटरनेट सेवाएं बंद कर दिए जाने जैसे सरकार की कार्रवाई पर प्रकाश डालते एक समाचार आलेख की साझेदारी करते हुए रिहाना ने ट्वीट किया कि हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में किसान…

निकलोडियन किड्स चॉइस अवॉर्ड्स-2020, वरुण धवन ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब

निकलोडियन किड्स चॉइस अवॉर्ड्स 2020 में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री का पुरस्कर दिया गया है। निकलोडियन किड्स चॉइस अवॉर्ड्स में बच्चों की पसंद से पुरस्कार दिए जाते हैं। इस पुरस्कार के दावेदारों का चुनाव एक स्पेशल ऑनलाइन रिसर्च के माध्यम से किया गया था, जिससे यह पता लगाया गया कि लॉकडाउन के दौरान बच्चों का सबसे ज्यादा मनोरंजन किसने किया। विजेताओं का चयन विभिन्न श्रेणियों में एकत्र किए गए बच्चों के 15 लाख से ज्यादा वोटों के माध्यम से किया गया। इस पुरस्कार के…

अभिषेक के जन्मदिन पर अमिताभ बच्चन का इमोशनल मैसेज, अब वो मेरा हाथ पकड़ आगे ले जाता

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन का आज जन्मदिन है। इस मौके पर अमिताभ ने सोशल मीडिया पर इमोशनल मैसेज पोस्ट कर अपने बेटे को विश किया है। उन्होंने अभिषेक के उनके बचपन और जवानी के दिनों की तस्वीर शेयर की है। अमिताभ बच्चन ने दो तस्वीरों का कोलाज अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसमें पहले फोटो में अमिताभ, अभिषेक का हाथ पकड़ कर ले जा रहे हैं। दूसरी में अभिषेक अमिताभ बच्चन का हाथ पकड़कर उन्हें ले जा रहे हैं। इस…

ISL 2020-21: करो या मरो के मैच में फ्लॉप हुई चेन्नई-बेंगलुरू की टीमें, प्लेऑफ से बाहर होना तय

दो पूर्व चैम्पियनों- दो बार के विजेता चेन्नइयन एफसी (Chennaiyin FC) और एक बार के विजेता बेंगलुरू एफसी (Bengaluru FC) के बीच यहां के तिलक मैदान पर शुक्रवार को खेला गया हीरो इंडियन सुपर लीग (Indian Super League) (आईएसएल) के सातवें सीजन का 83वां मुकाबला गोलरहित बराबरी पर खत्म हुआ। दोनों टीमें तमाम प्रयासों के बावजूद गोल नहीं कर सकीं। इस मैच से मिले एक अंक से दोनों का तालिका में स्थान परिवर्तन नहीं हो सका। बेंगलुरू जहां 16 मैचों से 19 अंक लेकर छठे स्थान पर कायम है वहीं…

क्रिकेट प्रेमियों के लिए बोरिंग हुआ पहला दिन तो रोहित और कोहली के मीम्स बना कर लिए मजे

भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन के खेल के समाप्त होने पर भारत की टीम बैकफुट पर नजर आ रही है। इंग्लैंड ने पहले दिन जो रूट के शानदार शतकीय पारी और सिब्ली के बनाएं 63 रनों के बल पर तीन विकेट गवां कर 263 रनां का स्कोर बनाया है। भारत के गेंदबाज विकेट के लिए तरसते नजर आये। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने दो तथा आर अश्विन ने…

संगकारा और मुरलीधरन को नई जिम्मेदारी, श्रीलंका की चार सदस्यीय समिति में शामिल

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने शुक्रवार को पूर्व कप्तान कुमार संगकारा और दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन को चार सदस्यीय टेक्निकल एडवाइजरी समिति में शामिल किया। दरअसल, श्रीलंका की इंग्लैंड के हाथों घरेलू सीरीज में 0-2 से हार के बाद व्यवस्था में बदलाव की मांग उठ रही है।

IPL 2021 में खेलते नजर आ सकते हैं सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन, नीलामी के लिए बेस प्राइस तय

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की 18 फरवरी को होने वाली नीलामी के लिए 1097 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है. इसमें दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर समेत 1097 खिलाड़ी हैं. बीसीसीआई के मुताबिक, कुल 814 भारतीय और 283 विदेशी खिलाड़ियों ने निलामी के लिए अपना नाम दिया है. अगर इस बार के आईपीएल में अर्जुन तेंदुलकर भी खेलते नजर आए तो हैरानी नहीं होनी चाहिए. एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक, ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर ने 18 फरवरी को होने वाली नीलामी के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है. उन्होंने…