पुदुचेरी से नड्डा का सीएम नारायणस्वामी पर निशाना, बोले- 23 से ज़्यादा जीतेंगे सीट

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन दिवसीय तमिलनाडु और पुदुचेरी की यात्रा पर हैं। पुदुचेरी की अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान उन्होंने रविवार को मुख्यमंत्री वी नारायणस्वामी पर केंद्र शासित प्रदेश के लोगों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। पुडुचेरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जब वी नारायणसामी भारत सरकार में मंत्री थे, तो उन्होंने झारखंड का 5,000 करोड़ का कर्ज माफ कर दिया था, लेकिन उन्होंने पुडुचेरी का कर्ज माफ नहीं किया। वो इस समय पुडुचेरी के मुख्यमंत्री हैं, उन्होंने…

विराट कोहली के बारे में सोचकर इंग्लिश गेंदबाजों के छूटे पसीने

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत के वक्त नियमित कप्तान विराट कोहली टीम का हिस्सा नहीं थे. कोहली ने सिर्फ पहला टेस्ट खेला था, जिसके बाद वह देश वापस लौट गए थे. अब इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए कोहली फिर टीम में लौट आए हैं. ऐसे में वह पिछली सीरीज का हिसाब इंग्लैंड के खिलाफ पूरा करना चाहेंगे और यही डर इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली को सता रहा है. भारत के खिलाफ सीरीज से पहले मोईन इस बात से परेशान हैं कि उनकी टीम कोहली का…

IPL 2021: तीन विदेशी खिलाड़ी जो इस साल पहली बार खेलते हुए दिख सकते हैं

आईपीएल 2021 का मिनी ऑक्शन 18 फरवरी को चेन्नई में होने वाला है. अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार कई खिलाड़ियों की टीम बदल जाएगी जबकि कुछ ऐसे खिलाड़ी भी होंगे जिनको शायद कोई ना खरीदे. इस बार आईपीएल में नए खिलाड़ियों की एंट्री भी होने वाली है. इस बार आईपीएल की तारीख 11 अप्रैल बताई जा रही है. आईपीएल में साल 2021 में कुछ खिलाड़ियों का डेब्यू हो सकता है. यहां हम आपको बताने वाले हैं उन विदेशी प्लेयर्स के बारे में जो इस साल आईपीएल में…

सर्वदलीय बैठक में बोले पीएम मोदी, किसानों के मुद्दों को बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश

बजट पेश होने से पहले आयोजित सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार लगातार किसानों के मुद्दों को बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश कर रही है। किसानों के लिए सरकार का प्रस्ताव अभी भी है। कृपया इसे अपने समर्थकों को बताएं। बातचीत के जरिए समाधान निकलना चाहिए। हम सभी को देश के बारे में सोचना होगा। समाचार एजेंसी एएनआइ ने इसकी जानकारी सूत्रों के हवाले से दी है। बता दें कि हर बार बजट सत्र शुरू होने से पहले सर्वदलीय बैठक होती है। लेकिन इस बार बजट सत्र शुरू…

शरद पवार ने कृषि कानूनों पर जताई चिंता, कहा- MSP पर होगा प्रतिकूल प्रभाव, मंडी प्रणाली भी होगी कमजोर

केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों पर चिंता प्रकट करते हुए राकांपा प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को कहा कि ये कानून न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर प्रतिकूल प्रभाव डालेंगे और मंडी प्रणाली को कमजोर कर देंगे। पवार ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सर्वदलीय बैठक में डिजिटिल माध्यम से शामिल हुए। बैठक में संसद के बजट सत्र के लिए प्रस्तावित एजेंडा से जुड़े विषयों, किसान आंदोलन, महिला आरक्षण विधेयक और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख ने कहा कि नए कानून,…

बजट से पहले उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने की विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने रविवार को अपने आवास पर सरदार वल्लभभाई पटेल हॉल में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक की। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्तीय वर्ष 2020-21 का बजट सोमवार को पेश करेंगी। लोकसभा में सुबह 11 बजे से उनका भाषण शुरू होने की उम्मीद है। 29 जनवरी को,आर्थिक सर्वेक्षण 2020-21 संसद में पेश किया गया था। 31 मार्च को समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था 7.7 प्रतिशत गिरावट का अनुमान है और आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार अगले…

इजरायली सैनिक को छुरा घोंपने की कोशिश करने वाले की गोली मारकर हत्या

इजरायली सेना ने रविवार को एक फिलिस्तीनी नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी। फिलिस्तीनी नागरिक ने वेस्ट बैंक में इजरायली सेना के एक जवान को छुरा घोंपने की कोशिश की थी। इजरायली सेना ने रविवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना येरुशलम के दक्षिण में एक बस्ती के पास चौराहे, गश एट्जि़यन जंक्शन पर हुई। इजरायल के एक सैन्य प्रवक्ता ने तीन चाकुओं की तस्वीर जारी की, और कहा कि इनका इस्तेमाल हमले के लिए किया गया था। इजरायली मीडिया में सामने…

अफगानिस्तान में सैन्य अड्डे पर बम धमाके में 8 सैनिकों सहित 12 की मौत

काबुलः अफगानिस्तान में शनिवार सुबह नंगरहार प्रांत के शिरजाद जिले में एक सैन्य अड्डे पर एक बम धमाके में 12 लोगों की जान चली गई। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। विस्फोट एक कार में हुआ जिसमें 8 सैनिकों की सहित 12 लोग मारे गए । प्रांतीय सरकार के बयान के अनुसार इस हमले की जिम्मेदारी तालिबान संगठन ने ली है। वहीं सशस्त्र समूह के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बताया कि इस कार बम धमाके में 50 सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई है जबकि कई घायल हो गए हैं, लेकिन इस…

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की बड़ी जीत पर किताब लिखेंगी एक्ट्रेस सैयामी खेर

 इंडियन क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया (Australia) में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. ब्रिस्बेन के गाबा इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हरा कर टीम इंडिया ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से जीत बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली थी. हांलाकि ये जीत इतनी आसान नहीं दिख रही थी, क्योंकि टीम के कई महत्वपूर्ण खिलाड़ी घायल हो गए थे. अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में ब्रिस्बेन के गाबा इंटरनेशनल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को 32 साल…

जसप्रीत बुमराह ने उतारी अनिल कुंबले की नकल, देखिए कुंबले ने क्‍या दिया जवाब

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वैसे तो अपनी यार्कर के लिए जाने जाते हैं, लेकिन कभी कभी उनके भी अजीब रूप दिखाई दे ही जाते हैं. अब जसप्रीत बुमराह का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बुमराह भारत के महान स्‍पिनर्स में से एक अनिल कुंबले के गेंदबाजी एक्‍शन की नकल करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वैसे ये वीडियो है तो पुराना लेकिन चर्चा में अब आया है. दरअसल इस वीडियो को बीसीसीआई के टि्वटर हैंडल से शेयर किया गया है, इसलिए ये खूब वायरल…