राहुल गांधी ने किया तमिलनाडु में चुनावी अभियान का शंखनाद, कहा- सत्ता में आए तो GST का पुनर्गठन करेंगे

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी तमिलनाडु के तीन दिनों के दौरे पर कोयंबटूर पहुंचे हैं। उन्होंने अपने दौरे से तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है। तमिलनाडु के कोयम्बटूर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, एमएसएमई प्रतिनिधियों की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह यूपीए सरकार की प्रतिबद्धता है कि जब हम सत्ता में आएंगे तो हम जीएसटी का पुनर्गठन करेंगे। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी का मानना ​​है कि विकास की दक्षता के लिए, विभिन्न कारकों को समरूप…

पीएम मोदी ने दिया जनता को संदेश, बोले- हम बहादुर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि देंगे

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बंगाल के दौरे पर होंगे। इससे पहले उन्होंने ट्वीट करके कहा है कि वो परिक्रमा दिवस पर बंगाल के लोगों के बीच रहने के लिए सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, ‘पश्चिम बंगाल के प्रिय बहनों और भाइयों, परिक्रमा दिवस के शुभ अवसर पर मैं आपके बीच रहने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। कोलकाता में कार्यक्रमों के दौरान, हम बहादुर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि देंगे।’ विक्टोरिया मेमोरियल का नाम…

बाइडेन के सामने कितना बदला दुनिया का सबसे पुराना लोकतंत्र, सबसे बुजुर्ग आदमी ने देखा अमेरिका का सफर

बड़े बुजुर्गों को आपने अक्सर कहते सुना होगा कि ये बाल हमने धूप में सफेद नहीं किए हैं. ये कहावत अक्सर अनुभव बताने के लिए इस्तेमाल की जाती है और अमेरिका (America) के 46वें राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe biden) के लिए यह बिल्कुल सटीक बैठती है, जिन्होंने अपनी आंखों के सामने अमेरिका को बदलते देखा है. बाइडेन का जन्म 20 नवंबर 1942 को पेन्सिलवेनिया के स्क्रैन्टन में हुआ था. बुधवार को जब उन्होंने राष्ट्रपति पद की शपथ ली तब उनकी उम्र 78 साल, दो महीने और एक दिन थी. राष्ट्रपति…

जनरल लॉयड जे ऑस्टिन होंगे अमेरिका के पहले अश्वेत रक्षा मंत्री

 जनरल लॉयड जे ऑस्टिन को अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन का प्रमुख बनाया गया है। ऑस्टिन देश के पहले अश्वेत रक्षा मंत्री होंगे। जनरल ऑस्टिन बाइडेन के दिवंगत बेटे कैप्टन बीयू बाइडेन के साथ इराक में भी काम कर चुके हैं। कैप्टन बीयू की मौत 46 साल की उम्र में ब्रेन कैंसर के कारण हो गई थी। राष्ट्रपति जो बाइडेन की कैबिनेट में ऑस्टिन की यह दूसरी नियुक्ति है। सीनेट ने 93-2 वोट के माध्यम से उनके नाम की पुष्टि की है। एकदिन पहले अवरील हेन्स को राष्ट्रीय खुफिया विभाग का…

वरुण-नताशा की शादी में शामिल होंगे कुल 50 मेहमान, सबका होगा COVID-19 Test!

बॉलीवुड के सबसे चर्चित लव बर्ड्स में से एक वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) फाइनली शादी करने जा रहे हैं. 24 जनवरी को दोनों अलीबाग में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. हालांकि, दोनों की शादी पहले ही हो जानी थी, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से यह शादी पोस्टपोन हो गई थी और अब दोनों कल शादी करने वाले हैं. नताशा दलाल और वरुण धवन की शादी (Varun Dhawan Natasha Dalal Wedding) में सबसे अधिक जिसकी चर्चा है वह है इनकी मेहमानों की लिस्ट…

बिग बॉस 14: अली गोनी की सपोर्टर बनकर घर में फिर एंट्री लेंगी जैस्मिन भसीन

. वीकेंड के वॉर से पहले ही बिग बॉस के घर से जुड़ी धमाकेदार खबर सामने आई है. दो हफ्ते पहले घर से बाहर हुईं एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) घर में वापसी करने जा रही हैं. फैंस की भारी डिमांड पर जैस्मिन को शो में लाने का फैसला मेकर्स ने ले लिया है. अब जाहिर सी बात है कि जैस्मिन अपने दोस्त अली गोनी (Aly Goni) की सपोर्ट बनकर घर में रहेंगी. हर साल की तरह वाइल्ड कार्ड एंट्री में इस बार जैस्मिन भसीन को लाया जा रहा है. अब…

दिशा परमार ने फोटो शेयर कर कैटरीना कैफ से की अपनी तुलना, होने लगीं ट्रोल

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के कंटेस्टेंट राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) ने शो में अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार को शादी के लिए प्रपोज किया था. जिसके बाद से ही एक्ट्रेस सुर्खियों में छाई हुई है. दिशा परमार (Disha Parmar) भी सोशल मीडिया पर अपने फैंस को बताया था कि उन्होंने राहुल वैद्य को अपना जवाब भेज दिया है. जिसके बाद राहुल वैद्य की मां ने खुलासा किया था कि दोनों की शादी की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं. इस बीच दिशा परमार अपनी एक फोटो के चलते ट्रोल्स (Disha…

रीयाल मैड्रिड के कोच जिनेदीन जिदान कोरोना पॉजिटिव

रीयाल मैड्रिड के कोच जिनेदीन जिदान कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाये गए हैं ।स्पेन के इस क्लब ने शुक्रवार को यह जानकारी दी । इससे दो दिन पहले जिदान की कोचिंग वाली टीम कोपा डेल रे में तीसरे दर्जे की अलकोयानो ने 1.2 से हार गई थी। क्लब ने उनके स्वास्थ्य के बारे में कोई सूचना नहीं दी है। मैड्रिड को अब शनिवार को स्पेनिश लीग में अलावेस से खेलना है। जिदान की जगह अब सहायक कोच डेविड बेटोनी इस मैच में कोच होंगे। दो सप्ताह पहले जिदान जांच…

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू करने वाले 6 खिलाड़ियों पर मेहरबान हुए आनंद महिंद्रा, गिफ्ट करेंगे यह शानदार कार

भारत ने टेस्ट सिरीज में एतिहासिक जीत दर्ज कर ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया है. खिलाड़ियों के इस शांदार प्रदर्शन के बाद अब आनंद महिंद्रा ने जाबाज खिलाड़ियों को तोहफा देने का ऐलान किया है. आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि वो 6 खिलाड़ियों को महिंद्रा थार SUV भेंट करेंगे. एक ओर इस शानदार जीत के बाद खिलाड़ियों को दुनियाभर से लोगों को शुभकानाएं और दुआएं मिल रही हैं. वहीं, अब आनंद महिंद्रा ने इन खिलाड़ियों को SUV का तोहफा दे उनका मनोबल और बढ़ा दिया…

टी-10 प्रारूप मजेदार और रोचक, मुझे भाता है : केरन पोलार्ड

वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी केरन पोलार्ड ने कहा है कि उनके खेलने की शैली टी-10 प्रारूप के मुताबिक ही है और उन्हें यह प्रारूप पसंद है। पोलार्ड के नाम टी-20 में 10,000 से ज्यादा रन हैं। पोलार्ड ने 28 जनवरी से शुरू हो रही टी-10 लीग से पहले कहा, “टी-10 का रोमांच और मजा अंतहीन है। लेकिन यह उस क्रिकेट से अलग नहीं है जिसमें मैं खेलकर बड़ा हुआ हूं। यह ऐसा नहीं है कि गेंद देखी और मार दिया। आपको अपने खेल के बारे में सोचना होता है, अनुमान…

विराट कोहली छोड़ देंगे टीम इंडिया की कप्तानी, जानिए किसने कहा

विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने कभी भी आईसीसी का बड़ा खिताब नहीं जीता. इतना ही नहीं दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग यानी आईपीएल में भी विराट कोहली की कप्तानी फ्लॉप रही है. विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया को साल 2019 के विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा. दूसरी ओर साल 2017 में टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मे हार का स्वाद चखा था. विराट कोहली की कप्तानी पर हमेशा सवाल उठते रहे हैं. इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर…