दिल्ली विधानसभा के भीतर राज्यसभा की कार्यवाही और सभापति के खिलाफ टिप्पणी को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस

दिल्ली विधानसभा के भीतर राज्यसभा की कार्यवाही और सभापति के खिलाफ टिप्पणी को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया गया है। राज्यसभा के मनोनित सदस्य सोनल मानसिंह ने राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू को यह नोटिस भेज दिया है। नोटिस के साथ ही सोनल ने अरविंद केजरीवाल के भाषण की सीडी भी सौंपी है।उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, राज्यसभा के सभापति नोटिस का संज्ञान लेते हुए इसे विशेषाधिकार हनन समिति के पास विचार के लिए भेज सकते हैं। आरोपों के सही पाए जाने की स्थिति…

US जर्नलिस्ट डेनियल पर्ल के हत्यारो को पाक ने किया रिहा, भड़का अमेरिका

पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट ने अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की हत्या के चार दोषियों को रिहा करने के आदेश दिए हैं। अमेरिका पाकिस्तान की इस हरकत पर भड़क रहा है। हत्या के आरोपी अलकायदा नेता अहमद उमर सईद शेख और उसके तीन सहायक शनिवार को जेल से बाहर आएंगें। मामला साल 2002 का है, जब आरोपियों ने पत्रकार का सिर कलम कर दिया था। डेनियल पर्ल अमेरिकी पत्रकार थे। 2002 में वो आतंकी संगठनों पर एक इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट करने पाकिस्तान गए थे। इसी दौरान उन्हें अगवा कर लिया गया था।…