इंग्लैंड के दौरे पर पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद मुख्य सिलेक्टर और कोच मिस्बाह उल हक निशाने पर हैं. पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी मिस्बाह उल हक को टीम के खराब प्रदर्शन के लिए लताड़ लगाई है. पाकिस्तान को इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज में 1-0 से हार का सामना करना पड़ा, जबकि ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज 1-0 से ड्रॉ रही. पाकिस्तान टीम ट्वेंटी-ट्वेंटी रैंकिंग में लंबे समय तक नंबर वन रही है. लेकिन हाल ही में टीम चौथे पायदान पर पहुंच गई. मिस्बाह ने हार की…
