कोरोना के कारण जारी किये लॉकडाउन की वजह से कई परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है. वही इस बीच योगी सरकार ने आर्थिक मदद के द्वितीय चरण में 9,08,855 मजदूरों और कामगारों को 90 करोड़ 88 लाख रुपये की रकम ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी है. मुख्यमंत्री योगी ने इसके अलावा आपदा पूर्व चेतावनी और राहत प्रबंधन के लिए ‘प्रहरी एप’ पेश किया है. सीएम योगी ने राज्य में दैवी आपदाओं से बचाव, जागरूकता व पारदर्शी राहत वितरण प्रणाली संबंधी चार नई पहल का भी शुभारंभ किया है. इसके…
Day: July 25, 2020
संवैधानिक मर्यादा से ऊपर कोई नहीं : कलराज मिश्र
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने शुक्रवार को कहा कि संवैधानिक मर्यादा से ऊपर कोई नहीं होता है और किसी प्रकार की दबाव की राजनीति नहीं होनी चाहिए। राजभवन की ओर से राज्यपाल मिश्र का यह बयान शुक्रवार की रात को जारी किया गया। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस और उसके समर्थक विधायक विधानसभा सत्र बुलाए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार की दोपहर राज्यपाल से मिले और राजभवन में धरने पर भी बैठे। राज्यपाल के बयान को इसी संदर्भ में देखा जा रहा है। इस बयान के अनुसार, ”राज्यपाल कलराज मिश्र…
