कांग्रेस नेता संजय झा को कांग्रेस पार्टी से हटा दिया गया है। महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी ने पत्र जारी करते हुए कहा कि पार्टी गतिविधियों और अनुशासन तोड़ने के तहत यह निर्णय लिया गया है। राजस्थान में जारी सियासी हलचल में संजय झा ने सचिन पायलट का समर्थन किया था। संजय झा ने कहा था कि राजस्थान में सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बना देना चाहिए। संजय झा ने सचिन पायलट के समर्थन में मंगलवार को ट्वीट करते हुए लिखा था कि राजस्थान में तीन बार के मुख्यमंत्री रह चुके अशोक गहलोत…
Day: July 15, 2020
यूरोपीय संघ के शीर्ष नेताओं के साथ हो रही बुधवार को शिखर बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी की एक अहम कोशिश चीन को लेकर
यूरोपीय संघ के शीर्ष नेताओं के साथ हो रही बुधवार को शिखर बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी की एक अहम कोशिश चीन को लेकर इस संघ की सोच की थाह लेने की होगी। दोनो पक्षों के एजेंडे में पिछले सात वर्षो से लंबित कारोबारी द्विपक्षीय मुक्त व्यापार व निवेश समझौते पर नए सिरे से चर्चा शुरू करना निश्चित तौर पर ऊपर होगा लेकिन अंतरराष्ट्रीय फलक पर चीन का मौजूदा व्यवहार एक अहम मुद्दा होगा। भारतीय विदेश मंत्रालय और यूरोपीय संघ के सूत्र भी इस बात की तस्दीक कर रहे हैं। भारत…
कांग्रेस के बागी नेता सचिन पायलट के लिए अब कांग्रेस में कोई जगह नहीं, जाने विस्तार से
कांग्रेस के बागी नेता सचिन पायलट की अगली राजनीतिक चाल पर सभी की निगाहें हैं। इस बीच, राजस्थान के कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी के दरवाजे ऐसे किसी भी व्यक्ति के लिए खुले हैं, जो इसकी विचारधारा पर भरोसा रखते हैं। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, अगर कोई बड़े जनाधार वाला नेता भाजपा या किसी राजनीतिक दल से जुड़ता है, तो हर जगह उसका स्वागत होता है। हमारी विचारधारा पर भरोसा जताते हुए अगर कोई भी हमारे…
बौद्ध स्थलों को जानने का अवसर प्रदान करेगा कुशीनगर हवाईअड्डा, श्रीलंका में भारतीय मिशन ने कुछ ऐसा काम किया
श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में स्थित भारतीय मिशन ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हवाईअड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा घोषित करने का भारत सरकार का निर्णय तीर्थयात्रियों, इतिहासकारों और संस्कृति में दिलचस्पी रखने वालों को बौद्ध स्थलों को जानने का अवसर प्रदान करेगा। सरकार ने 24 जून को इसकी घोषणा करते हुए कहा था कि यह हवाईअड्डा महत्वपूर्ण बौद्ध तीर्थस्थलों के बीच बेहतर संपर्क स्थापित करेगा। श्रीलंका बौद्ध बहुल देश है, जिसकी 70 प्रतिशत से अधिक आबादी बौद्ध धर्म में आस्था रखती है। भारतीय मिशन ने अपने बयान…
ट्रम्प की रणनीति, विदेशी छात्रों को वीजा देने से इनकार करने वाले आदेश को किया रद्द
आखिरकार डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन वीजा को लेकर फैसला वापस ले लिया। यानि अब वह ऑनलाइन क्लास करने वाले विदेशी छात्रों पर किसी भी तरह का विजा प्रतिबंध नहीं लगाएगा। बता दें कि अमेरिका ने 6 जुलाई को ऐसे छात्रों से छात्र वीजा वापस लेने की घोषणा की थी जिनकी क्लास कोरोना के कारण केवल ऑनलाइन मॉडल पर हो रही थी। यूनिवर्सिटी ऑफ हार्वर्ड और दूसरे कई संस्थानों ने सरकार के खिलाफ कानून का सहारा लिया और उन्होंने यूएस इमिग्रेशन ऐंड कस्टम्स एनफोर्स (ICE) के 6 जुलाई को लिए गए फैसले…
