कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सुरक्षा बलों के योगदान की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जमकर तारीफ की है। गुरुग्राम में रविवार को उन्होंने कहा कि देश में कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई में हमारे सभी सुरक्षा बल एक बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। कोई भी इससे इनकार नहीं कर सकता। आज, मैं इन कोरोना योद्धाओं को सलाम करता हूं। अमित शाह ने कहा कि सुरक्षा बलों ने साबित कर दिया है कि वे न केवल आतंकवाद से लड़ना जानते हैं बल्कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में लोगों…
Day: July 13, 2020
अखिलेश यादव का सरकार को नया बयान ,बोले कर्मचारियों को सप्ताह में चार दिन ही दफ्तर बुलाएं
कोरोना संक्रमण से बिगड़ते हालात पर समाजवादी पार्टी के मुखिया व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरकार को अधिकारियों व कर्मचारियों को सुरक्षा की दृष्टि से सप्ताह में केवल चार दिन ही काम पर बुलाने की सलाह दी है। साथ ही, हल्के लक्षण वाले मरीजों को घर पर ही क्वारंटाइन होने की अनुमति देने का सुझाव दिया है जिससे अस्पतालों में गंभीर मरीजों के लिए जगह कम न पड़े। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को जारी बयान में आरोप लगाया कि अस्पतालों में इन दिनों कोरोना के…
चीन और पकिस्तान को लगा बड़ा झटका , G7 में हुआ शामिल अमेरिका
कोरोना की महामारी के दौरान जहां कई देशों पर इसकी रोकथाम और इसके फैलाव को लेकर सवाल उठे हैं वही भारत ने इसमें जो अग्रणी भूमिका निभाई है उसकी हर किसी ने तारीफ की है। यही वजह है कि भारत की ताकत और साख वैश्विक मंच पर इस महामारी के दौरान बढ़ी है। अब इस ताकत में और इजाफा होने की उम्मीद की जा रही है। दरअसल, अमेरिका ने भारत समेत अन्य तीन देशों को जी-7 देशों के समूह में शामिल करने की जो मंशा प्रकट की है उसके मायने…
गहलोत- पायलट की जंग में रेफरी की भूमिका में आई कांग्रेस हाई कमान
राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट की खुली लड़ाई के चलते प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर मंडराते खतरों को देखते हुए पार्टी हाईकमान ने अब संकट समाधान की कमान अपने हाथ में ले ली है। पायलट की नाराजगी से गंभीर होते सियासत हालात को देखते हुए हाईकमान तीन वरिष्ठ नेताओं रणदीप सुरजेवाला अजय माकन और प्रभारी महासचिव अविनाश पांडेय को बतौर पर्यवेक्षक जयपुर भेज दिया है। वहीं विधायकों की खरीद फरोख्त मामले में नोटिस भेजे जाने से नाराज सचिन पायलट ने कांग्रेस नेताओं से बातचीत बंद कर दिया है।…
तुर्की सरकार के फैसले ने ईसाईयों को आहत करने का किया काम, चर्च को मस्जिद में बदलने का लिया फैसला
बीते दिनों तुर्की की सर्वोच्च अदालत ने दुनिया भर में मशहूर हागिया सोफिया को संग्रहालय का दर्जा देने वाले 1934 के फैसले को रद कर दिया। जैसे ही यह फैसला सामने आया, तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने आननफानन राष्ट्र को संबोधित करते हुए यह घोषणा कर दी कि इस इमारत में 24 जुलाई को नमाज पढ़ी जाएगी। उनका संबोधन समाप्त होते ही वहां के टीवी चैनलों पर यह खबर आ गई कि संग्रहालय में अजान दी जा रही है। जल्द ही खबर दुनिया भर में सुर्खियां बन गई। लगभग 1,500…
चीन से सम्बंधित मामलो में बेहतर तरीके से निकल सकते है डोनाल्ड ट्रम्प
अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए चीन एक शीर्ष चुनावी मुद्दा बनकर उभरा है। ऐसे में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट जो बाइडेन चीन के खिलाफ जुबानी जंग में एक-दूसरे को पछाड़ने में लगे हुए हैं। दोनों ही यह दर्शाना चाहते हैं कि वे चीन संबंधित मामलों में बेहतर तरीके से निपट सकते हैं। ट्रंप के चुनावी अभियान प्रबंधकों ने इस तरह के विज्ञापन निकाले हैं, जिनमें बाइडेन चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की आवभगत में लगे हुए हैं। वहीं, दूसरी तरफ बाइडेन के चुनावी अभियान की ओर से…
