कोरबा. कोरबा में मंगलवार देर रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। इनमें से एक बोरवेल मशीन का चालक और दूसरा हेल्पर था। सपोर्टिंग मशीन खराब होने पर दोनों सड़क किनारे लेटकर आराम कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार टैंकर इन्हें कुचलता हुआ निकल गया। सर्पोटिंग गाड़ी के चालक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसा बांगो क्षेत्र के मोरगा में हुआ है। पुलिस ने बताया कि डांडगांव में बोरवेल की खुदाई कर ड्राइवर राजू राजवाड़े और उसका हेल्पर संतराम गोंड वाहन लेकर चोटिया लौट रहे…
Month: June 2020
गाज़ीपुर/कठवामोड: बिजली के चपेट में आने से किसान लल्लन कुशवाहा की घटना स्थल पर ही मौत
कठवामोड(ग़ाज़ीपुर): (संजय सिंह कुशवाहा की रिपोर्टिंग)स्थानीय थाना नोनहरा क्षेत्र अंतर्गत सोनबरसा गाव में बिजलीं के तार के चपेट में आने से चारा काटने गए शिक्षा प्रेरक की मौत। प्रेरक की मौत से पूरे गांव और विभाग में कोहराम मच गया ।प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के सोनबरसा गाव निवासी लल्लन कुशवाहा (40) प्रेरक के रूप में शिक्षा विभाग में कार्य करते थे और 69000 शिक्षक भर्ती में मेरिट में चयन भी हो गया था। कुशवाहा सुबह के समय अपने मवेशियों को चारा खेत से काटकर सर पर ला रहे थे…
तृणमूल कांग्रेस ने कहा अमित शाह के भाषण में कुछ भी ठोस नहीं, संकट काल में भी वोटों की भूखी है भाजपा
पश्चिम बंगाल के लिये भाजपा की वर्चुअल रैली में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण में कुछ भी ठोस नहीं होने की बात करते हुए तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि ऐसे समय में जब राज्य कोविड-19 महामारी और चक्रवातीय तूफान अम्फान की दोहरी मार से जूझ रहा है, तब भी भाजपा ‘वोटों की भूखी’ है। शाह ने मंगलवार को वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए प्रवासी श्रमिकों के खिलाफ कथित रूप से उदासीनता बरतने को लेकर तृणमूल कांग्रेस नीत पश्चिम बंगाल सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा…
पाली/छत्तीसगढ़: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने बताया फांसी लगाकर की खुदकुशी,फोरेंसिक टीम मौक जांच करने पहुंची.
कोरबा पाली थाने के टॉवर मोहल्ला में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. परिजनों के मुताबिक मृतका ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है. उन्होंने शव को फंदे से उतारकर इसकी सूचना पुलिस को दी थी. हालांकि मृत महिला के मायके पक्ष की माने तो परिजनों के खुदकुशी वाले दांवे पूरी तरह सच नही लग रहे. उसके गले पर फंदे का निशान नही पाया गया है. वही पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले शव को फंदे से उतार लिया जाना भी कई बड़े सवाल खड़े कर…
कोरबा:नगर पंचायत पाली हाइवे सड़क का तेजी द्रुतगति से निर्माण जारी
पाली नगर पंचायत पाली से गुजरने वाले नेशनल हाईवे सड़क मार्ग का नव निर्माण कार्य इन दिनों युद्ध स्तर पर चल रहा है। जिससे आने वाले बरसात के दिनों में आवागमन सुचारु रूप से चल सकेगा। यह सड़क बीते डेढ़ -दो वर्ष से जाम का पर्याय बन गया था। दलदल में तबदील हो चुके तथाकथित नेशनल हाईवे सड़क को लेकर अंततः सरकार और प्रशासन की नींद टूटी। और अब जाकर इस बहुप्रतीक्षित लगभग ढाई किलोमीटर की सड़क का पुनर्निर्माण कार्य आरंभ हो गया है। जोकि द्रुत गति से चल रहा…
COVID 19 बाधा नहीं बन सकती किसी की सर्जरी में : योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कोविड टेस्ट की वजह से कोई सर्जरी रुकनी नहीं चाहिए। हर सर्जरी के पहले टेस्ट जरूर करा लें। इसीलिए ट्रू नेट मशीन दी गई, ताकि जल्दी जांच हो सके।मुख्यमंत्री कुल 6 मिनट जिला अस्पताल में रहे। उन्होंने इमरजेंसी का निरीक्षण किया। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सतीश कुमार श्रीवास्तव व सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी को कोरोना के प्रति पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।उन्होंने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक से पूछा कि आप…
बरेली-एक दिन की दो हृदयविदारक हत्याओं ने दहलाया बरेली
बरेली-कहा जाता है कि रंजिस कभी पुरानी नही होती,भले ही उसकी उम्र कितनी ही क्यो न हो जाए, एक न एक दिन इसका अंजाम भुगतना ही पड़ता है।बरेली में एक ही दिन में दो हत्याकांड हुए जहाँ(1)सिरौली थाना क्षेत्र के गाँव बरसेर सिकन्दरपुर में एक जगह 7 साल के मासूम की उसका गुप्तांग और जीभ काट कर हत्या करने के बाद उसके शव को गाँव के ही पास के एक तालाब में डाल दिया, जिससे मामला कोई और लगे,परिजनों ने मौके पर पहुंच सीओ आंवला,एसपी देहात को साफ बताया कि…
कांग्रेस का धरना मंत्री कार्यालय के बाहर
कलक्ट्रेट न्यायालय द्वारा 20 गांवों की भूमि खरीद-फरोख्त पर लगाई गई रोक मामले को लेकर कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के शिविर कार्यालय के बाहर जवाब दो, किसानों को इंसाफ दो.. नारे के साथ धरना दिया। इस दौरान प्रभावित किसानों के पक्ष में वक्ता शासन-प्रशासन पर जमकर बरसे व एक स्वर में कहा कि जब तक डीएम का आदेश वापस नहीं होता आंदोलन जारी रखा जाएगा। शनिवार को पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार कांग्रेस से जुड़े लोग भोना रोड पर कैबिनेट मंत्री के कैंप कार्यालय पर पहुंचे। इसके बाद गेट के…
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ करारा हमला बोला
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के खिलाफ करारा हमला बोला है। आदित्यनाथ का कहना है कि राहुल गांधी की अगर बातें मानी जाएं तो वह भारत को इटली बना देंगे। एक हिंदी दैनिक से बातचीत के दौरान सीएम योगी ने कांग्रेस (Congress) और गांधी परिवार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ना तो इनके पास देश के लिए कोई एजेंडा है और ना इतनी दूरदर्शिता कि वे देश और जनता के भले के बारे में सोच सकें। जब सीएम योगी से जब यह पूछा…
बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखकर दिल्ली सरकार ने लिया बड़ा फैसला
दिल्ली के बाहर से आने वाले घरेलू यात्रियों के लिए सरकार के नए आदेश के अनुसार 7 दिनों के लिए क्वारंटाइन में रहना होगा ।अभी के हाल को देख कर सरकार ने अपना फैसला बदल दिया है और नए नियम लागू कर दिए हैं। सरकार ने कहा है कि अब राजधानी में आने वाले किसी भी घरेलू यात्री को कोरोना के लक्षण नहीं होने पर भी 7 दिनों के लिए घर में क्वारंटाइन रहना होगा। सरकार ने कहा है कि इस नियम का सख्ती से पालन किया जाएगा। इसके लिए…
पीएम मोदी ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री मॉरिसन के साथ आज वर्चुअल मीटिंग करेंगे , जानें किन मुद्दों पर होगी चर्चा
कोरोना संकट और चीन से सरहद पर तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री मॉरिसन के साथ वर्चुअल मीटिंग करने जा रहे हैं। यह पहली बार होगा जब भारत के प्रधानमंत्री एक विदेशी नेता के साथ ‘द्विपक्षीय’ ऑनलाइन शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह बैठक काफी अहम है, क्योंकि दुनिया के कई देशों में चीन के प्रति नाराजगी है। इस वर्चुअल मुलाकात का फोकस दोनों देशों के बीच निवेश और व्यापार को बढ़ावा देने की संभावनाओं का पता लगाने पर होगा। ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन को जनवरी और…
राज्यसभा सीटों के चुनाव अब 19 जून को होंगे
राज्यसभा की 24 सीटों के लिए 19 जून को चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव आयोग ने सोमवार को तारीख का ऐलान किया। इनमें से 18 सदस्यों का अप्रैल और 6 सदस्यों का कार्यकाल जून-जुलाई में खत्म होगा। पहले 26 मार्च को 18 सीटों पर होने थे और इसी दिन वोटों की गिनती भी होनी थी। लेकिन, देश में कोरोना संकट के चलते मतदान स्थगित कर दिया गया था। अप्रैल में 17 राज्यों से राज्यसभा की 55 सीटें खाली हुई थीं। इसके लिए चुनाव आयोग ने फरवरी में चुनाव की तारीखों का…
राहुल चले मोदी की राह ,अब करेंगे मन की बात
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर महीने के आखिरी में प्रसारित होने वाली ‘मन की बात’ से टक्कर ले सकते हैं। दरअसल, राहुल गांधी आने वाले समय में पॉडकास्ट सर्विस पर भी हाथ आजमा सकते हैं। इस मामले की जानकारी रखने वाले कांग्रेस दफ्तर से जुड़े एक शख्स ने बताया कि अभी हम योजना बनाने वाली स्टेज पर ही हैं। ‘इसे कैसे आगे किया जाए, इसको लेकर एक्सपर्ट्स से बात कर रहे हैं।’ उन्होंने दावा किया एक बार अंतिम रूप दिए जाने के…
केंद्र सरकार के 6 साल पूरे होने पर बोले योगी आदित्यनाथ जो सिर्फ नारा था वो हक़ीक़त बना
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में देश की आन बान और शान की रक्षा के साथ राजनीति की धुरी को बदलने का काम किया है. जो मुद्दे पहले नारों तक सीमित थे, उन्हें हकीकत में बदलने का काम भी प्रधानमंत्री मोदी ने किया है. रविवार को वेबिनार के जरिए प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पीएम मोदी ने अपने शासन के पहले 5 वर्ष…
