CM योगी समेत कई नेताओं ने मनाया डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि

सीएम योगी आदित्यनाथ ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) हॉस्पिटल में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 66वीं पुण्य तिथि पर उनकी प्रतिमा को पुष्प अर्पित किया। उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के साथ स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी थे। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने सिविल हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। इस दौरान ओपीडी भी चल रही थी। उन्होंने इलाज कराने आए लोगों से बात करने के साथ ही वेंटिलेटर सुविधा सेवा का…