मध्य प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन से बेहाल बिजली उपभोक्ताओं का बड़ी राहत दी है। प्रदेश के 95 लाख बिजली उपभोक्ताओं को सरकार ने बिजली बिलों में 623 करोड़ रुपये की राहत देने का फैसला किया है। इसके तहत मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना ‘संबल’ में शामिल उपभोक्ताओं के बिल अप्रैल में सौ रुपये तक आए हैं, अब उन्हें आगामी तीन माह तक 50–50 रुपये ही बिल भुगतान करना होगा। इसी तरह मई, जून और जुलाई में जिनका बिल सौ से चार सौ रुपये तक आया, उन्हें सौ रुपये ही देना होंगे। जिन…
