समाजवादी पार्टी (एसपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के जिला कार्यकर्ताओं से संवाद किया और स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) काशी की सांस्कृतिक गरिमा को नष्ट करने पर तुली है और काम धंधों व रोजगार को बंद किया जा रहा है। लोकतंत्र में जनता का इतना उत्पीड़न कभी नहीं हुआ। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं से 2022 के विधानसभा चुनाव की…
