उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आवास और कई अन्य महत्वपूर्ण जगहों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई है. खबर के अनुसार किसी कॉल सेंटर से धमकी दी गई है. प्रशासन ने इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से मुख्यमंत्री आवास, 5 कालीदास मार्ग की सुरक्षा बढ़ा दी है. बम निरोधी दस्ते व डॉग स्क्वायड की मदद से छानबीन की जा रही है. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री आदित्य योगी को धमकी देने के आरोप में बिहार पुलिस के एक सिपाही और मुंबई…
