पीएम मोदी ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री मॉरिसन के साथ आज वर्चुअल मीटिंग करेंगे , जानें किन मुद्दों पर होगी चर्चा

कोरोना संकट और चीन से सरहद पर तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री मॉरिसन के साथ वर्चुअल मीटिंग करने जा रहे हैं। यह पहली बार होगा जब भारत के प्रधानमंत्री एक विदेशी नेता के साथ ‘द्विपक्षीय’ ऑनलाइन शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह बैठक काफी अहम है, क्योंकि दुनिया के कई देशों में चीन के प्रति नाराजगी है। इस वर्चुअल मुलाकात का फोकस दोनों देशों के बीच निवेश और व्यापार को बढ़ावा देने की संभावनाओं का पता लगाने पर होगा। ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन को जनवरी और…