हरदोई: थाना पाली क्षेत्र के कस्बा रूपापुर में कटरा बिल्हौर हाईवे पर अवैध रूप से चल रहे जनरल स्टोर संचालक के द्वारा सरेआम गुंडागर्दी की जा रही है. सत्यपाल पुत्र रामाधीन निवासी गौरा उदयपुर के द्वारा जनरल स्टोर पर एक घड़ी का सेल मांगा गया, जिसकी कीमत बाजार में मात्र 5 रूपये है. जनरल स्टोर संचालक के द्वारा उस सेल का रूपये10 मूल्य लिए जाने पर कहासुनी हुई . जिस पर जनरल स्टोर संचालक द्वारा सत्यपाल को गाली गलौज किया गया. प्रधान सर्वेश सिंह कुशवाहा के द्वारा बीच-बचाव किया गया.…
Month: May 2020
कोरोना संकट के दौर में परीक्षाओं के दबाव से बचाएं, छात्रों को करें प्रोन्नत : कपिल सिब्बल
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण शिक्षण सत्र 2020-21 पर मंडरा रहे अनिश्चितता के बादल को देखते हुए कक्षा 10 तथा अन्य कक्षाओं के छात्रों को परीक्षाओं के दबाव से बचाने के लिए कक्षा 12 को छोड़कर अन्य सभी छात्रों को या तो प्रोन्नत करना चाहिए अथवा कोई आंतरिक मूल्यांकन तंत्र बनाया जाना चाहिए। डिजिटल माध्यम से छात्रों को शिक्षा देने के संबंध में पूछे जाने पर सिब्बल ने कहा कि हर जगह डिजिटल…
शराब की होम डिलिवरी करने की तैयारी कर रही Zomato, कंपनी ने की है ये पेशकश..
फूड डिलिवरी कंपनी जोमैटो ऑनलाइन ऑर्डर के द्वारा लोगों के घर-घर तक शराब पहुंचाने की तैयारी कर रही है. लॉकडाउन के बीच ही देश में शराब का कारोबार खोल दिया गया है और शराब की जमकर बिक्री हो रही है. कंपनी इसका फायदा उठाना चाहती है.न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक खबर में बताया गया है कि कंपनी ने इसके लिए इंटरनेशनल स्पिरिट्स ऐंड वाइन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ISWAI) को प्रस्ताव दिया है. लॉकडाउन की वजह से कंपनी का फूड डिलिवरी कारोबार काफी गिर गया है, इसलिए वह इस नए कारोबार…
पीलीभीत : पूरनपुर भाजपा विधायक के प्रयासों से बनेगा इंटर कॉलेज व बाढ़ खंड कार्यालय
पूरनपुर । क्षेत्रीय भाजपा विधायक बाबूराम पासवान के प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र में एक इंटर कॉलेज व बाढ़ खंड कार्यालय की पूरनपुर में पुनः स्थापना होगी। साथ ही शारदा प्रभावित क्षेत्रों में करोड़ों की लागत से ठोकरें बनाए जाएंगे जिससे शारदा की विभीषिका से बाशिंदों ने राहत की सांस ली है । भाजपा विधायक ने बताया कि डेढ़ माह पूर्व सिंचाई विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह से लखनऊ मिलकर शारदा नदी के भीषण कटान और उससे प्रभावित क्षेत्रों के बारे में विस्तार से चर्चा की। साथ ही ग्राम…
महाराष्ट्र: उद्धव की कुर्सी पर संकट खत्म! चुनाव आयोग ने लिया ये फैसला
कोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र सरकार को राहत मिलते हुए नज़र आ रही है. आपको बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की कुर्सी पर मंडरा रहा संकट खत्म होता दिख रहा है. चुनाव आयोग ने राज्य में विधान परिषद चुनाव कराने का फैसला ले लिया है. जल्द ही अधिसूचना जारी कर दी जाएगी और 21 दिनों के अंदर चुनाव को संपन्न करा लिया जाएगा. 27 मई से पहले सारी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. आपको बता दें कि दरअसल, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने चुनाव आयोग से अनुरोध किया…
राहुल ने महाराष्ट्र, गुजरात के स्थापना दिवस के मौके पर बधाई दी
कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शुक्रवार को महाराष्ट्र और गुजरात के स्थापना दिवस के मौके पर दोनों राज्यों के लोगों को बधाई दी।कांग्रेस (Congress) नेता ने इसे लेकर सीरीज में ट्वीट किए। उन्होंने ट्विटर पर कहा, महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, गुजरात के स्थापना दिवस के मौके पर सभी को बधाई। गौरतलब है कि 1 मई, महाराष्ट्र और गुजरात दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज ही के दिन वर्तमान के महाराष्ट्र राज्य…
