शराब की होम डिलिवरी करने की तैयारी कर रही Zomato, कंपनी ने की है ये पेशकश..

फूड डिलिवरी कंपनी जोमैटो ऑनलाइन ऑर्डर के द्वारा लोगों के घर-घर तक शराब पहुंचाने की तैयारी कर रही है. लॉकडाउन के बीच ही देश में शराब का कारोबार खोल दिया गया है और शराब की जमकर बिक्री हो रही है. कंपनी इसका फायदा उठाना चाहती है.न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक खबर में बताया गया है कि कंपनी ने इसके लिए इंटरनेशनल स्पिरिट्स ऐंड वाइन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ISWAI) को प्रस्ताव दिया है. लॉकडाउन की वजह से कंपनी का फूड डिलिवरी कारोबार काफी गिर गया है, इसलिए वह इस नए कारोबार…