मप्र : मास्क बनाने वाली महिलाओं को प्रति मास्क 11 रुपये देगी सरकार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को मंत्रालय में जीवन-शक्ति योजना लन्च की। इस योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में महिलाएं घर-घर मास्क बनाएंगी तथा लाभ कमाएंगी। सरकार प्रति मास्क महिलाओं को 11 रुपये की दर से राशि का भुगतान करेगी। आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, चौहान ने वीडियो कन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मास्क बनाने के लिए पंजीयन करा चुकी महिलाओं से बातचीत करते हुए कहा कि मास्क बनाकर वे न केवल लाभ कमाएंगी, बल्कि एक पुण्य कार्य में भागीदारी भी करेंगी। मास्क पहनने…

भारत के लिए सुरक्षा परिषद की सीट का चुनावी तंत्र तय होना अभी बाकी

भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अगले वर्ष अस्थायी सीट मिलना तय है, लेकिन महासभा के नेतृत्व को अभी यह तय करना है कि कैसे वह जून में प्रस्तावित चुनाव को कराएगा, क्योंकि सदस्य देशों के प्रतिनिधि कोरोना महामारी की वजह से व्यक्तिगत रूप से मतदान नहीं कर सकते। महासभा के अध्यक्ष तिजानी मुहम्मद-बंदे के प्रवक्ता रीमा अबाजा ने शुक्रवार को कहा कि चुनाव कराने को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा, इस पर निर्णय इस माह के अंत में लिया जाएगा, जब जून के…