गुरुवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के दौरान सोनिया गांधी ने सत्तारूढ़ बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी कोरोनोवायरस महामारी जैसे गंभीर संकट के दौरान समाज में नफरत फैला रही है. यह लोगों के साथ भेदभाव और पक्षपात कर रही है. बीजेपी के नेता देश में सांप्रदायिकता और घृणा का बीज बो रहे हैं. सोनिया गांधी ने बीजेपी पर देश में सांप्रदायिक नफरत फैलाने का आरोप लगाया और यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा सामाजिक समरसता को बहुत अधिक नुकसान पहुंचाया जा रहा है.…
Day: April 23, 2020
कोरोना पर मोदी सरकार के सवाल, ममता ने जवाब देने के लिए PK को बुलाया
पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण के मरीजों के आंकड़ों को लेकर सवाल उठ रहे हैं. ममता बनर्जी सरकार पर सूबे में कोरोना के आंकड़ों को छिपाने का इल्जाम लगा रहा है, जिसके बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निशाने पर आ गई है. भाजपा की आलोचनाओं से बचने के लिए अब ममता बनर्जी ने राजनीतिकार प्रशांत किशोर को बुलावा भेजा है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में प्रचार अभियान ‘बांग्लार गरबो ममता’ के बाद लॉकडाउन के कारण दिल्ली में आराम फरमा रहे प्रशांत किशोर…
