कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक लेख के माध्यम से देश के युवाओं से अपने विचार साझा किए। लेख में प्रधानमंत्री ने कहा, कोरोना ने प्रोफेशनल लाइफ ही बदल दी है। आजकल घर ही दफ्तर है और इंटरनेट मीटिंग रूम, मैं भी इन बदलावों को अपना रहा हूं। मोदी ने वेबसाइट लिंक्डइन पर लेख लिखा। इसका शीर्षक था कोविड-19 के दौर में जिंदगी। इसमें उन्होंने बताया कि कैसे इस महामारी ने लोगों की जिंदगी को बदल दिया है। पीएम मोदी ने लिखा, विभिन्न हितधारकों से जमीनी स्तर…
Day: April 20, 2020
रोज कमाने खाने वालों की मदद करेगी योगी सरकार : अवस्थी
उत्तर प्रदेश सरकार ठेला,खोमचा,रिक्शा चालक और दिहाड़ी मजदूर जैसे तमाम रोज कमाकर खाने वाले वर्ग की समस्यायों को ध्यान में रखते हुये जल्द ही एक कार्ययोजना बनाकर इनकी मदद करेगी। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने रविवार को बताया कि 25 मार्च से लागू लाॅकडाउन के कारण ठेला, खोमचा, रेहड़ी लगाने वालों, रिक्शा, ई रिक्शा चालक, पल्लेदार, रेलवे कुली, दिहाड़ी मजदूरों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। सरकार समाज के इस वर्ग के प्रति संवेदनशील है और इन्हें हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराने के लिये…
