कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश भर में कोरोनावायरस के प्रकोप से निपट रहे उन तमाम स्वास्थ्य कर्मियों को सराहा है, जो इस मुश्किल घड़ी में कोरोना के खिलाफ सबसे अग्रिम पंक्ति में खड़े हैं. स्वास्थ्य कर्मियों के नाम संदेश में कांग्रेस नेता ने कहा, पूरे देश में अपनी जिंदगी को खतरे में डालकर स्वास्थ्यकर्मी, नर्स, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निष्ठा और साहस के साथ कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं. देशभक्ति का सबसे बड़ा उदाहरण यही है कि संकट की घड़ी में आप देश के काम…
