महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए उठाये जाने कदमों पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करने को लेकर सत्तारूढ़ शिवसेना ने शुक्रवार को यह कहते हुए आपत्ति जतायी कि ‘सामानांतर शासन’ से भ्रम पैदा होगा। अपने मुखपत्र ‘सामना’ में संपादकीय में सत्तारूढ़ दल ने कोरोना वायरस संकट का हवाला देते हुए कहा कि वर्तमान युद्ध जैसी स्थिति में प्रशासन को निर्देश देने के लिए एकल कमान केंद्र होना चाहिए। इस मराठी दैनिक में कहा गया है , ” प्रधानमंत्री, केंद्र और राज्य के…
