सांसद निधि लेने के फैसले पर बसपा ने उठाए सवाल, कह दी ऐसी बात

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने कोरोना महामारी से निपटने में सहयोग के लिए सांसद निधि लेने के तौर तरीकों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा है कि इसका फैसला सामूहिक से होना चाहिए। बसपा के सांसद कुंवर दानिश अली ने एक निजी टेलीविजन चैनल पर कहा कि सांसद निधि लेने से कोई एतराज नहीं है लेकिन इसका फैसला विपक्षी दलों की बैठक में लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक-दो दिन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्षी दलों के साथ बैठक करने वाले हैं। इसी बैठक में यह फैसला किया…