बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य के विशेषज्ञ चिकित्सकों से बात की और कोरोना वायरस संक्रमण से बचने और सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यो की जानकारी दी। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री को बताया कि कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए वे सेवाभाव से काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि चिकित्सकों की सुविधा के लिए जरूरी उपकरण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो भी लोग राज्य के बाहर से आए हैं, उनकी सघन स्क्रीनिंग कराई जा रही…
Day: April 5, 2020
‘कोरोना से मैं अपनी जनता को तो बचा लूंगा, लेकिन फिर तुम्हें मुझसे कोई नहीं बचा पायेगा’
महाराष्ट्र में कोरोनो वायरस से लड़ते हुए, हर कोई जाति-धर्म और पंथ,समुदाय को भूलकर एक-दूसरे की मदद कर रहै हैं। फिर भी, कुछ लोग समाज में गड़बड़ी फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने संदेश देते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ”समाज के कुछ घातक वायरस भी हैं, इसलिए मैं उनको बताना चाहता हूं कि COVID-19 से तो मैं अपनी जनता को बचा लूंगा,…
लॉकडाउन : दिल्ली में बिना राशन कार्ड वालों को भी मिलेगा 5 किलो राशन
दिल्ली सरकार अब राष्ट्रीय राजधानी में उन लोगों को भी पांच किलोग्राम मुफ्त राशन देगी, जिनके पास राशन कार्ड नहीं है। अभी तक सरकार राशनकार्ड धारकों को साढ़े सात किलोग्राम राशन मुफ्त दे रही थी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा, दिल्ली में 71 लाख राशन कार्ड धारकों को 7 किलो 500 ग्राम राशन फ्री मुहैया कराया गया है। सरकार अब ऐसे लोगों को भी राशन मुहैया कराएगी, जिनके पास राशन कार्ड नहीं है। उन्होंने कहा, जिन लोगों के पास राशन कार्ड नहीं है, उन लोगों के…
