राहुल से बोले रघुराम- गरीबों की मदद जरूरी, सरकार को करेंगे होंगे 65 हजार करोड़ रुपये खर्च

कोरोना वायरस का कहर थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। वायरस से रोकथाम के लिए देशभर में 3 मई तक का लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन के कारण देश की अर्थव्यवस्था ठप पड़ी हुई है। इसी बीच खबर आ रही है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार से अर्थव्यवस्था और स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञों के साथ संवाद की अपनी श्रृंखला शुरू करेंगे, जिसके तहत अभी पहला संवाद वह भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन से किया है। गरीबों की मदद करे सरकारइस दौरान रघुराम राजन ने कहा कि…

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने तेजस्वी यादव के बारे में हमसे क्या कहा?

बिहार (Bihar) के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्षी दलों के महागठबंधन के घटक दल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतनराम मांझी को इस बात का मलाल है कि कोरोना के इस संकट में भी महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव बिहार (Bihar) में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जब विपक्ष के नेता ही नहीं हैं, तो हमलोगों के बोलने का सरकार पर क्या असर होगा। उन्होंने कहा कि जब भी बिहार (Bihar) में कोई संकट होता है, तब तेजस्वी यादव नहीं होते हैं। मांझी ने आईएएनएस के साथ विशेष बातचीत में…

उत्तर प्रदेश विधानसभा में बना कोरोनाकन्ट्रोल रूम

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के निर्देश पर विधानसभा में कोरोना कन्ट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम से संबंधित सभी अधिकारियों के टेलीफोन नम्बर एवं ई-मेल आईडी प्रदेश के सभी विधायकों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। विधायकों से कहा गया है कि महामारी से जुड़ी क्षेत्रीय जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए अपने सुझाव यहां दें। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि 21 अप्रैल, 2020 को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ देश के विधान मण्डलों के अध्यक्षों की वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना महामारी…

बिहार : मजदूर दिवस पर घरों में उपवास करेंगे राजद नेता

कोरोना वायरस के संक्रमण के दौर में भी बिहार में राजनीति जारी है। इसी क्रम में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अन्य राज्यों में फंसे बिहार मजदूरों को लाने की मांग और राशन वितरण में हो रही धांधली को लेकर मजदूर दिवस के दिन यानी एक मई को उपवास पर बैठने की घोषणा की है। राजद के नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निषाना साधते हुए ट्वीट कर काव्यात्मक लहजे में लिखा, पांच ही तो काम करने थे बिहार सरकार को इस महासंकट में। अप्रवासी मजदूरों…

केन्द्रीय मंत्री तोमर ने जारी किए स्वामित्व स्कीम को लेकर दिशानिर्देश

केन्द्रीय पंचायती राज मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने सोमवार को स्वामित्व स्कीम के संबंध में दिशानिर्देश जारी की। पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस स्कीम का शुभारंभ किया गया। प्रायोगिक तौर पर इस योजना की शुरूआत पहले छह राज्यों मंे की जाएगी। तोमर ने कहा है कि देशभर में पंचायतों को डिजिटली रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार ने अनेक कार्यक्रम चलाए हैं। पंचायत राज मंत्रालय की नई पहल- स्वामित्व योजना के संबंध में दिशा-निर्देश जारी करते हुए उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का लक्ष्य ग्रामीण लोगों को…

अर्थव्यवस्था की चुनौतियों से निपट रही मोदी सरकार : जे. पी. नड्डा

भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था के लिए कोविड-19 कई चुनौतियां लेकर आया है, लेकिन इन चुनौतियों से निपटने में मोदी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। नड्डा ने इस दिशा में म्युचुअल फंड के लिए 50 हजार करोड़ रुपये की विशेष नकदी सुविधा उपलब्ध कराने की रिजर्व बैंक की घोषणा का स्वागत किया। नड्डा ने ट्वीट कर कहा, कोविड-19 हमारी अर्थव्यवस्था के लिए कई चुनौतियां लेकर आया है। इससे निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने कई त्वरित निर्णय…

Rahul Gandhi की मोदी सरकार को 7 सलाह, और उनकी नाराजगी

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने लॉकडाउन की मियाद बढ़ाने को लेकर भी मोदी सरकार की आलोचना की थी. ये कहते हुए कि लॉकडाउन से कुछ नहीं होने वाला कोरोना वायरस (Coronavirus) से मुकाबले के लिए टेस्टिंग ही एकमात्र कारगर उपाय है. लॉकडाउन तो लागू है ही, केंद्र सरकार की तरफ से ये भी बता दिया गया है कि टेस्टिंग तेजी से हो रही है. जब किसी से खफा होने की कोई वजह नहीं होती तो वजह खोजी जाती है. खफा होने की ऐसी वजह खोजे जाने की भी कोई और…

आगरा में कोरोना से बिगड़ते हालात पर अखिलेश ने कहा- जागो UP सरकार!

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित केस आगरा (Agra) से सामने आ रहे हैं। जिसके बाद ‘आगरा मॉडल’ (Agra Model) विपक्ष के सवालों के घेरे में आ गया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) के बाद अब प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने योगी सरकार (Yogi Government) पर तंज कसा है। अखिलेश यादव ने कहा कि आगरा मॉडल फेल हो रहा है और मेयर भी वुहान बनने की चेतावनी दे रहे हैं। जागो…

मप्र : मास्क बनाने वाली महिलाओं को प्रति मास्क 11 रुपये देगी सरकार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को मंत्रालय में जीवन-शक्ति योजना लन्च की। इस योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में महिलाएं घर-घर मास्क बनाएंगी तथा लाभ कमाएंगी। सरकार प्रति मास्क महिलाओं को 11 रुपये की दर से राशि का भुगतान करेगी। आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, चौहान ने वीडियो कन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मास्क बनाने के लिए पंजीयन करा चुकी महिलाओं से बातचीत करते हुए कहा कि मास्क बनाकर वे न केवल लाभ कमाएंगी, बल्कि एक पुण्य कार्य में भागीदारी भी करेंगी। मास्क पहनने…

भारत के लिए सुरक्षा परिषद की सीट का चुनावी तंत्र तय होना अभी बाकी

भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अगले वर्ष अस्थायी सीट मिलना तय है, लेकिन महासभा के नेतृत्व को अभी यह तय करना है कि कैसे वह जून में प्रस्तावित चुनाव को कराएगा, क्योंकि सदस्य देशों के प्रतिनिधि कोरोना महामारी की वजह से व्यक्तिगत रूप से मतदान नहीं कर सकते। महासभा के अध्यक्ष तिजानी मुहम्मद-बंदे के प्रवक्ता रीमा अबाजा ने शुक्रवार को कहा कि चुनाव कराने को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा, इस पर निर्णय इस माह के अंत में लिया जाएगा, जब जून के…

मनमोहन सिंह ने सरकारी कर्मचारियों-सैनिकों के भत्ते काटने को लेकर सरकार पर साधा निशाना

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि नहीं करने के सरकार के कदम की आलोचना करते हुए कहा है कि इस वक्त केंद्रीय कर्मियों एवं सैनिकों के लिए मुश्किल पैदा करना उचित नहीं है। कांग्रेस की ओर से जारी पार्टी के सलाहकार समूह की बैठक के वीडियो के मुताबिक सिंह ने यह भी कहा कि कांग्रेस को इस वक्त इन सरकारी कर्मचारियों और सैनिकों के साथ खड़े रहना है। सिंह हाल ही में गठित कांग्रेस सलाहकार समूह के अध्यक्ष हैं। इस समूह की बैठक एक…

पीएम मोदी का संदेश- दो गज की दूरी बनाकर रखने से कोरोना से बनेगी दूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर देशभर के सरपंचों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए से बातचीत की। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ई-ग्राम स्वराज पोर्टल एवं मोबाइल ऐप को लॉन्च किया। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना ने हम सभी के काम करने के तरीके को बहुत बदल दिया है। पहले हम किसी कार्यक्रम को आमने सामने रहकर करते थे। लेकिन आज वही कार्यक्रम वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से करना पड़ रहा है। आज इस कार्यक्रम में जुड़े सभी लोगों का मैं स्वागत करता…

समाज में नफरत का जहर घोल रही है BJP, महामारी के दौरान भी कर रही है पक्षपातः सोनिया गांधी

गुरुवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के दौरान सोनिया गांधी ने सत्तारूढ़ बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी कोरोनोवायरस महामारी जैसे गंभीर संकट के दौरान समाज में नफरत फैला रही है. यह लोगों के साथ भेदभाव और पक्षपात कर रही है. बीजेपी के नेता देश में सांप्रदायिकता और घृणा का बीज बो रहे हैं. सोनिया गांधी ने बीजेपी पर देश में सांप्रदायिक नफरत फैलाने का आरोप लगाया और यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा सामाजिक समरसता को बहुत अधिक नुकसान पहुंचाया जा रहा है.…

कोरोना पर मोदी सरकार के सवाल, ममता ने जवाब देने के लिए PK को बुलाया

पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण के मरीजों के आंकड़ों को लेकर सवाल उठ रहे हैं. ममता बनर्जी सरकार पर सूबे में कोरोना के आंकड़ों को छिपाने का इल्जाम लगा रहा है, जिसके बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निशाने पर आ गई है. भाजपा की आलोचनाओं से बचने के लिए अब ममता बनर्जी ने राजनीतिकार प्रशांत किशोर को बुलावा भेजा है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में प्रचार अभियान ‘बांग्लार गरबो ममता’ के बाद लॉकडाउन के कारण दिल्ली में आराम फरमा रहे प्रशांत किशोर…

Coronavirus: पहले केंद्रीय टीम को कोलकाता में रोका, अब बंगाल सरकार बोली- हम कर रहे सहयोग

पश्चिम बंगाल के चीफ सेक्रेटरी राजीव सिन्हा ने गृह सचिव को लिखे पत्र में कहा कि ‘प्रदेश सरकार कोरोनावायरस को गंभीरता से लेते हुए केंद्र सरकार के हर आदेश का पालन कर रही है और कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं. साथ ही केंद्रीय जांच टीम जो कि कोलकाता और जलपाईगुड़ी आई है, उन्हें पूरी मदद मुहैया करवाई जा रही है.’ उन्होंने आगे लिखा, “जांच टीम जब पश्चिम बंगाल आई तब उसने प्रदेश सरकार को किसी तरह का कोई संपर्क नहीं किया. प्रदेश सरकार की…

Coronavirus Live: गृहमंत्री अमित शाह ने डॉक्टरों से की बात, बोले- सांकेतिक प्रदर्शन की जरूरत नहीं

कोरोनावायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) का प्रकोप भारत (India) समेत पूरी दुनिया इन दिनों झेल रही है. भारत में कोरोना पीड़ितों की संख्या 19,984 हो चुकी है और अब तक 640 मरीज दम तोड़ चुके हैं. वहीं, दुनियाभर में कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा 25 लाख को पार कर चुका है. अबतक 1 लाख 77 हजार से ज्यादा लोगों की मौत COVID-19 की वजह से हो चुकी है. कोरोनावायरस से जुड़ी हर एक अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ. गृहमंत्री अमित शाह ने डॉक्टरों और IMA के लोगों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग…

कोरोना के चलते आज पिता के अंतिम संस्कार में नहीं जाएंगे सीएम योगी

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट (89) का दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। उन्हें किडनी और लिवर की समस्या थी। दिल्ली के एम्स में 13 मार्च को भर्ती हुए योगी के पिता ने सोमवार सुबह 10:44 बजे अपनी आखिरी सांस ली। वहीं मंगलवार को योगी के पिता का अंतिम संस्कार उत्तराखंड स्थित पैतृक गांव पंचूर में होगा। सीएम योगी ने पिता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपनी मां को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने कहा है कि वे उत्तर प्रदेश…

पीएम मोदी ने कहा- कोरोना ने बदल दी पेशेवर जिंदगी, घर ही लोगों का बना नया ऑफिस

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस के प्रसार ने पेशेवर जीवन के स्वरूप में महत्वपूर्ण बदलाव लाने का काम किया है और इन दिनों घर, नया ऑफिस और इंटरनेट बैठक कक्ष बन गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कॉरपोरेट सोशल नेटवर्किंग साइट ‘लिंक्डइन’ पर कहा कि मैं भी इन दिनों ऐसे बदलाव को अपना रहा हूं, चाहे मंत्रिमंडल सहयोगियों, अधिकारियों और दुनिया के नेताओं के साथ बैठक हो। उन्होंने कहा कि वक्त की जरूरत है कि हम ऐसे कारोबार और जीवनशैली के मॉडल के बारे में सोचे,…

कांग्रेस की फेक न्यूज पर जनता भरोसा न करें : स्मृति

केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने कहा है कि अमेठी की जनता कांग्रेस की फेक न्यूज़ पर भरोसा न करे. इसके बाद कांग्रेस को फेक न्यूज़ न फैलाने की नसीहत दिया है. जिससे अमेठी में कांग्रेस की फर्जी खबरों को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने सामने हो गई है. जिले के कांग्रेस कार्यालय में रविवार (Sunday) को प्रशासन के छापेमारी की खबर सोशल मीडिया (Media) पर वायरल की गई थी. इसके बाद अमेठी के जिलाधिकारी अरुण कुमार ने इसकी जाँच गौरीगंज के उपजिलाधिकारी को सौपी थी. लेकिन उपजिलाधिकारी की जांच में…

पीएम मोदी का लेख – कोरोना ने जिंदगी में किये बड़े बदलाव, मैं भी बदलावों को अपना रहा हूं

 कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक लेख के माध्यम से देश के युवाओं से अपने विचार साझा किए। लेख में प्रधानमंत्री ने कहा, कोरोना ने प्रोफेशनल लाइफ ही बदल दी है। आजकल घर ही दफ्तर है और इंटरनेट मीटिंग रूम, मैं भी इन बदलावों को अपना रहा हूं। मोदी ने वेबसाइट लिंक्डइन पर लेख लिखा। इसका शीर्षक था कोविड-19 के दौर में जिंदगी। इसमें उन्होंने बताया कि कैसे इस महामारी ने लोगों की जिंदगी को बदल दिया है। पीएम मोदी ने लिखा, विभिन्न हितधारकों से जमीनी स्तर…