कोरोना का भारत की रक्षा खरीद पर कोई प्रभाव नहीं, जल्द ही वैश्विक अर्थव्यवस्था में होगा सुधार: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था की हालत दुनिया के अन्य देशों पर प्रभाव डालेगी, लेकिन उन्होंने भारत की रक्षा खरीद पर इसके प्रभाव को खारिज कर दिया। रक्षा खरीद प्रक्रिया के प्रारूप, 2020 के शुभारंभ पर बोलते हुए, सिंह ने कहा कि अगले दो-पांच महीनों में वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार हो सकता है। जब रक्षा मंत्री से पूछा गया कि क्या वैश्विक अर्थव्यवस्था की स्थिति और कोरोना वायरस महामारी का भारत की रक्षा खरीद पर कोई प्रभाव पड़ेगा, तो उन्होंने जवाब दिया कि निश्चित…

कमलनाथ की सरकार मध्य प्रदेश में ऐसे गिरी

मध्य प्रदेश में पिछले दो हफ्ते से चल रही राजनीतिक रस्साकशी का अंत शुक्रवार को हो गया. मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में इस्तीफा देने की घोषणा कर दी. उन्होंने कहा कि वो राज्यपाल को अपना इस्तीफ़ा सौंपने जा रहे हैं. अपने इस्तीफ़े की घोषणा से पहले उन्होंने पिछले 15 महीने में किए अपने कामों का ज़िक्र किया. कमलनाथ ने कहा, “प्रदेश की जनता ने मुझे पांच साल सरकार चलाने का बहुमत दिया था लेकिन बीजेपी ने प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया. बीजेपी शुरू से कहती आ रही…

मध्य प्रदेश संकट- आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे CM कमलनाथ, दे सकते हैं इस्तीफा

मध्य प्रदेश में सियासी घमासान जारी है. इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ शुक्रवार को दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं. माना जा रहा है कि सीएम कमलनाथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से अपने इस्तीफे का ऐलान कर सकते हैं. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ को झटका देते हुए शुक्रवार शाम तक बहुमत साबित करने को कहा है. इस मामले में गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में एमपी विधानसभा के स्पीकर एनपी प्रजापित को आदेश…

माया और अखिलेश के कार्यकाल से दोगुना ज्यादा दिया रोजगार : केशव

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला और कहा कि प्रदेश में अखिलेश यादव और मायावती के कार्यकाल की तुलना में भाजपा की सरकार में दोगुना ज्यादा रोजगार दिया गया है। उपमुख्यमंत्री शुक्रवार को कानपुर में योगी सरकार के तीन साल पूरे होने पर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिना रहे थे। उन्होंने कहा, ‘जो विपक्षी दल आरोप लगा रहे हैं, वह अपनी पांच साल की सरकार से भाजपा के तीन साल के कार्यकाल की तुलना करें। हमने उनसे दोगुने से ज्यादा रोजगार दिए हैं…

अखिलेश ने कहा, तीन साल में यूपी में गुंडाराज और भ्रष्टाचार चरम पर

लखनऊ . समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में पिछले तीन साल के दौरान गुंडाराज और भ्रष्टाचार चरम पर है. उन्होंने कहा,वे 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की बात करते हैं लेकिन सच्चाई यह है कि किसानों की आय आधी रह गई है. सपा के 14 विधायक और विधान परिषद सदस्य 29 फरवरी को महोबा गए और वहां उन 65 किसानों के परिजन से मुलाकात की जिन्होंने वित्तीय संकट के चलते आत्महत्या की. अखिलेश ने मुख्यमंत्री योगी…

कोरोना: PM मोदी ने देशवाशियो से की अपील, 22 मार्च को लगाए जनता कर्फ्यू लगाकर करें धन्यवाद अर्पित

नई दिल्ली . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दुनिया में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के खतरे पर देश को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा वक्‍त में पूरी दुनिया संकट के दौर से गुजर रही है. ऐसे में हर भारतवासी का सजग और सतर्क रहना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि 22 मार्च को 5 बजे, सायरन की आवाज से इसकी सूचना लोगों तक पहुंचाएं. पीएम मोदी ने कहा कि पूरे देश के स्थानीय प्रशासन से भी मेरा आग्रह है कि 22 मार्च को 5 बजे, सायरन…

वाह रे मंत्री जी! CM उद्धव ठाकरे से बिना सलाह लिए ही 100 यूनिट बिजली फ्री देने की कर दी घोषणा, पोल खुली तो जनता की खुशियों पर फिर गया पानी

महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री डॉ. नितिन राऊत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से प्रभावित होकर एक कार्यक्रम में 100 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने की घोषणा कर दी थी, लेकिन मजे की बात यह है कि इस घोषणा पर अब तक कुछ नहीं हुआ है. ऊर्जा विभाग ने कहा है कि इस तरह का कोई प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष नहीं भेजा है. यानी मंत्री महोदय महज हवा में बात कर रहे हैं. उत्साही कार्यकर्ता की भांति ‘उत्साही मंत्री’ का तमगा हासिल करने के लिए राऊत ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे…

SC में बोले वकील- संकट से जूझ रही दुनिया, क्या फ्लोर टेस्ट जरूरी?

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को मध्य प्रदेश मामले को लेकर सुनवाई हुई. कांग्रेस की ओर से पेश हो रहे वकील दुष्यंत दवे ने अदालत में मुकुल रोहतगी की अनुपस्थिति पर सवाल खड़े किए. मुकुल रोहतगी इस वक्त AGR मामले में भी पेश हो रहे थे, जिसपर कांग्रेस के वकीलों की ओर से सवाल खड़े किए गए. कांग्रेस की ओर से अपील की गई है कि इस मामले को संवैधानिक पीठ के सामने भेज देना चाहिए. जबकि अदालत में कांग्रेस के वकील की ओर से दलील दी गई है कि अभी…

ट्रांसजेंडर को आरक्षण के लिए राज्यसभा में निजी बिल पेश

लोकसभा, राज्यसभा और राज्य विधानसभाओं में ट्रांसजेंडर को आरक्षण देने संबंधी कानून समेत नौ निजी सदस्य बिल राज्यसभा में शुक्रवार को पेश किए गए। बीजद सदस्य सस्मित पात्रा ने संसद और राज्य विधानसभाओं में ट्रंासजेंडर को आरक्षण देने के लिए संविधान संशोधन विधेयक 2020 (अनुच्छेद 331 और 333 की प्रतिस्थापना) पेश की । इसके अलावा उन्होंने परिवार में महिलाओं से अनाचार और यौन शोषण के अपराध के लिए सजा का प्रावधान वाला एक विधेयक भी पेश किया। कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंहवी ने पशुपालन एवं खेती के नियमन संबंधी बिल पेश…

राज्यों में प्रतिबंध के सहारे खत्म होगी सिंगल यूज प्लास्टिक : जावड़ेकर

एकल प्रयोग प्लास्टिक पर देशव्यापी प्रतिबंध के लिए सरकार केंद्रीय कानून नहीं बनाएगी। सरकार को उम्मीद है कि राज्यों के प्रतिबंध और जागरूकता के सहारे इस पर अंकुश लगाया जा सकता है। लोकसभा में पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को कहा, अब तक 21 राज्य इसे प्रतिबंधित कर चुके हैं, जबकि अन्य राज्य भी इसी राह पर आगे बढ़ रहे हैं। सांसद उदय नारायण सिंह के कानून के माध्यम से एकल प्रयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने संबंधी सवाल के जवाब में जावड़ेकर ने कहा, पीएम की ओर से इसके खिलाफ…

लोकसभा में कांग्रेस के सात सदस्यों का निलंबन समाप्त

लोकसभा ने कांग्रेस के सात सदस्यों का निलंबन तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के कक्ष में आज हुई सर्वदलीय बैठक के बाद कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने सदन के सुचारू संचालन में सहयोग का आश्वासन दिया तथा पांच मार्च को निलंबित सात सदस्यों का निलंबन तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की माँग की। संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सदन की कार्य संचालन नियमावली के नियम 374(2) के तहत कांग्रेस के गौरव गोगोई, टी.एन. प्रतापन, डीन कुरियाकोस, बेनी बेहनान,…

हमारे पास ईश्वर का आशीर्वाद, कोरोना वायरस से हम डरे हुए नहीं- BJP नेता दिलीप घोष

एक ओर जहां दुनिया भर में कोरोना वायरस को लेकर चिंताजनक माहौल है और प्रभावित लोगों की संख्या आये दिन बढ़ रही है. इन सबके बीच भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है कि भारत में हजारों लोग हाथों से पानी पीते हैं और ‘प्रसाद’ का भी सेवन करते हैं, लेकिन ‘कुछ भी नहीं होता है’ क्योंकि उनके पास भगवान का आशीर्वाद है. घोष ने कहा कि जिस मानव जाति ने दुनिया को जीत लिया है और चंद्रमा पर पहुंच गई है, अब…

हमेशा के लिए हमसे दूर न चली जाए गौरैया…… योगेंद्र कुमार

घर हमारे बड़े-बड़े हो गए हैं, पर दिल इतने छोटे कि उनमें नन्हीं-सी गौरैया भी नहीं आ पा रही. घर-घर की चिड़िया गौरैया आज अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है. यूरोप में गौरैया संरक्षण-चिंता के विषय वाली प्रजाति बन चुकी है और ब्रिटेन में यह रेड लिस्ट में शामिल हो चुकी है. भारत में भी पक्षी वैज्ञानिकों के अनुसार पिछले कुछ सालों में गौरैया की संख्या में उल्लेखनीय गिरावट आई है. लगातार घटती इसकी संख्या को अगर हमने गंभीरता से नहीं लिया, तो वह दिन दूर नहीं, जब…

भगवान राम को झूठे बेर खिलाने वाली शबरी के वंशजों का भविष्य संवार रहे ये ‘पुलिस बाबा’

एक ट्रैफिक कांस्टेबल का क्या काम है? सड़क पर वाहनों को प्रबंधित करना, लेकिन अरूप मुखर्जी जुदा हैं। कोलकाता पुलिस के साउथ ट्रैफिक गार्ड में तैनात 44 साल के अरूप एक पूरे समुदाय को प्रबंधित कर रहे हैं। ऐसा समुदाय, जो खुद को शबरी का वंशज कहता है, जिन्होंने भगवान श्रीराम को जूठे बेर खिलाए थे। अरूप ‘शबर’ नामक इस आदिवासी समुदाय के बच्चों के लिए पुरुलिया जिले के पुंचा थानांतर्गत पांडुई ग्राम में नि:शुल्क आवासीय स्कूल चलाते हैं। यहां उनके पढऩे-लिखने व रहने से लेकर कपड़े व चिकित्सा तक…

कल एक साधू बाबा मिले,, पढ़िए मजेदार चुटकुले

कल एक साधू बाबा मिले, मैंने पूछा – कैसे हैं बाबाजी…?   बाबाजी बोले – हम तो साधु हैं बेटा, हमारा ‘राम’ हमें जैसे रखता है हम वैसे ही रहते हैं…! तुम तो सुखी हो ना बच्चा…?   मैं बोला – हम तो सांसारिक लोग हैं बाबाजी हमारी ‘सीता’ हमें जैसे रखती है, हम वैसे ही रहते हैं…!!! ………………………………………………………………………………………………………………………………………………………… 2.  पत्नी – शादी क्या है? . . . पति – ‘मान भी जाओ’ से लेकर ‘भाड़ में जाओ’ तक का सफर ही शादी है! बाकी सब तो मोह-माया है…!!! ……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

आखिर क्या है अर्जक संघ ?

अर्जक संघ की स्थापना 1 जून 1968 को उत्तर प्रदेश  में महामना रामस्वरूप वर्मा ने अपने सहयोगी महामना चौधरी महाराज सिंह भारती एवं अन्य साथियों के साथ मिलकर की थी । यह एक विशाल औरों से हटकर सामाजिक संघठन है। अर्जक संघ जीवन जीने की पद्धत्ति है। अर्जक संघ मानववादी संस्कृति का विकास करने का काम करता है।इसका मकसद मानव में समता का विकास करना, ऊंच-नीच के भेदभाव को दूर करना और सबकी उन्नति के लिए काम करना है। संघ 14 मानवतावादी त्योहार मनाता है। इनमें गणतंत्र दिवस, आंबेडकर जयंती,…

भारत में मानवाधिकार :आदर्श कुमार

द्वितीय विश्वयुद्ध की समाप्ति के बाद 1948 में 48 देशों के समूह ने समूची मानव-जाति के मूलभूत अधिकारों की व्याख्या करते हुए एक चार्टर पर हस्ताक्षर किये थे। इसमें माना गया था कि व्यक्ति के मानवाधिकारों की हर कीमत पर रक्षा की जानी चाहिये। भारत ने भी इस पर सहमति जताते हुए संयुक्त राष्ट्र के इस चार्टर पर हस्ताक्षर किये। हालाँकि देश में मानवाधिकारों से जुड़ी एक स्वतंत्र संस्था बनाने में 45 वर्ष लग गए और तब कहीं जाकर 1993 में NHRC अर्थात् राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग अस्तित्व में आया जो…

महिला सशक्तीकरण का दिखावा कर रही भाजपा : कांग्रेस

 महिला सुरक्षा, ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ और महिलाओं की बेरोजगारी पर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को घेरते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि वह महिला सशक्तीकरण के नाम पर दिखावा कर रही है। कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर एक के बाद एक कई ट्वीट कर मोदी सरकार को निशाना बनाया। एक ट्वीट में उसने लिखा है “महिला सशक्तीकरण को लेकर प्रधानमंत्री (नरेंद्र) मोदी के दिखावटी प्रेम और पाखंड को बहादुर पर्यावरण कार्यकर्ता लिसिप्रिया कान्गुजम ने उजागर कर दिया है।…

मंदिर निर्माण के लिए उद्धव का एक करोड़ का ऐलान, अयोध्या में मराठियों के लिए बनवाएंगे ये…

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री तथा शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने राम मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपए देने की घोषणा करते हुए कहा कि महाराष्ट्र सरकार अयोध्या में महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं के लिए भवन बनाएगी। ठाकरे अपनी सरकार के 100 दिन का कार्यकाल पूरा होने पर शनिवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं के लिए भी अयोध्या में महाराष्ट्र सरकार भवन बनवाएगी। इसके लिए उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने राम मंदिर के लिए अपनी ओर…

बिहार: तेजप्रताप यादव जा सकते हैं राज्यसभा, विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का बना रहे मूड

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव अब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं. इसके बदले वह राज्यसभा में जाने का मन बना चुके हैं. हालांकि यह तय राजद प्रमुख को करना है कि कौन-कौन व्यक्ति को राज्यसभा भेजना चाहते हैं. ऐसे में तेजप्रताप यादव के मुद्दे पर अबतक सुनवाई नहीं हो सकी है. वैसे तेजप्रताप का दावा खारिज भी हो सकता है. सूत्रों की अगर मानें तो नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इस वक्त दिल्ली में हैं और वह इस बात पर मंथन में जुटे…