कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए और देश के स्वास्थ्य सेवा को और मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार ने 15 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इसका उपयोग जांच सुविधाओं को बढ़ाने, अस्पतालों में आइसोलेशन बेड बढ़ाने, आईसीयू में बेड की संख्या बढ़ाने, वेंटिलेटर की संख्या बढ़ाने के लिए होगा। यही नहीं, मेडिकल और पैरा मेडिकल कर्मचारियों की ट्रेनिंग का काम भी किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र संबोधन के दौरान दो बार हाथ जोड़कर अपील की और कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी…
Day: March 25, 2020
कोरोना वायरस के चलते देश में 21 दिनों का लॉकडाउन, जानें क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद
कोरोना वायरस के लगातार सामने आते मामलों के बीच देशभर को लॉकडाउन (21 Days Lockdown) कर दिया गया है। कोरोना के अब तक देश में 500 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और 11 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रात आठ बजे राष्ट्र के नाम संबोधन में लॉकडाउन का ऐलान किया। उन्होंने इस लॉकडाउन को कर्फ्यू जैसा ही बताया। पीएम मोदी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो जहां हैं, वहीं रहें। यह लॉकडाउन आपके भविष्य के लिए बेहद जरूरी है।…
