भाजपा (BJP) 25 मार्च तक कर सकती है मध्यप्रदेश में सरकार बनाने का दावा

 मध्यप्रदेश में भाजपा (BJP) (BJP) विधायक दल की बैठक अब सोमवार को हो सकती है। कोरोनावायरस के फैलते प्रभाव को देखते हुए पार्टी ने तय किया है कि सोमवार को विधायक दल की बैठक बुलाई जाए। इस बैठक के बाद ही विधायक दल के नेता मध्य प्रदेश में सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। पहले ये बैठक आज यानि शनिवार को बुलाई गयी थी। माना जा रहा है कि देश भर में कोरोना को लेकर हो रही रोकथाम और रविवार को प्रस्तावित जनता कर्फ्यू की वजह से बैठक टाली गई…

दिहाड़ी मजदूरों को सरकार देगी एक हजार रुपए : योगी आदित्यनाथ

कोरोनावायरस के खिलाफ चल रही जंग के बीच उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) (Yogi Adityanath) ने शनिवार को बड़ा ऐलान किया है। वायरस के चलते दिहाड़ी मजदूरों का रोजगार प्रभावित हो रहा है, लिहाजा सरकार ने उन्हें 1000 रुपये देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, राज्य में 15 लाख दिहाड़ी मजदूर पंजीकृत हैं, उन्हें 1000 रुपये की मदद देंगे। साथ ही चिह्न्ति 20.37 लाख मजदूरों (रिक्शा, खोमचे वालों, रेहड़ी वाले, फेरी वाले, निर्माण कार्य करने वाले) को भी 1000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। इसके अलावा…

शंख की आवाज़ से खत्म हो जाते हैं वायरस – कोरोना पर ये दिग्गज बीजेपी नेता बोली

महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता शाइना एनसी का कोरोना को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने ये कहा है कि जनता कर्फ्यू के दौरान ताली-थाली बजाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कदम की वाहवाही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुराणों के हिसाब से घंटी और शंख की आवाज से बैक्टीरिया, वायरस मर जाते हैं। शाइना एनसी ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे नेता नरेंद्र मोदी बिल्कुल अलग हैं, वह प्रशंसा के हकदार हैं। पुराणों के हिसाब से घंटी और शंख की आवाज़ से बैक्टीरिया, वायरस आदि…

कोरोना का भारत की रक्षा खरीद पर कोई प्रभाव नहीं, जल्द ही वैश्विक अर्थव्यवस्था में होगा सुधार: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था की हालत दुनिया के अन्य देशों पर प्रभाव डालेगी, लेकिन उन्होंने भारत की रक्षा खरीद पर इसके प्रभाव को खारिज कर दिया। रक्षा खरीद प्रक्रिया के प्रारूप, 2020 के शुभारंभ पर बोलते हुए, सिंह ने कहा कि अगले दो-पांच महीनों में वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार हो सकता है। जब रक्षा मंत्री से पूछा गया कि क्या वैश्विक अर्थव्यवस्था की स्थिति और कोरोना वायरस महामारी का भारत की रक्षा खरीद पर कोई प्रभाव पड़ेगा, तो उन्होंने जवाब दिया कि निश्चित…