मध्य प्रदेश में पिछले दो हफ्ते से चल रही राजनीतिक रस्साकशी का अंत शुक्रवार को हो गया. मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में इस्तीफा देने की घोषणा कर दी. उन्होंने कहा कि वो राज्यपाल को अपना इस्तीफ़ा सौंपने जा रहे हैं. अपने इस्तीफ़े की घोषणा से पहले उन्होंने पिछले 15 महीने में किए अपने कामों का ज़िक्र किया. कमलनाथ ने कहा, “प्रदेश की जनता ने मुझे पांच साल सरकार चलाने का बहुमत दिया था लेकिन बीजेपी ने प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया. बीजेपी शुरू से कहती आ रही…
Day: March 20, 2020
मध्य प्रदेश संकट- आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे CM कमलनाथ, दे सकते हैं इस्तीफा
मध्य प्रदेश में सियासी घमासान जारी है. इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ शुक्रवार को दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं. माना जा रहा है कि सीएम कमलनाथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से अपने इस्तीफे का ऐलान कर सकते हैं. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ को झटका देते हुए शुक्रवार शाम तक बहुमत साबित करने को कहा है. इस मामले में गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में एमपी विधानसभा के स्पीकर एनपी प्रजापित को आदेश…
माया और अखिलेश के कार्यकाल से दोगुना ज्यादा दिया रोजगार : केशव
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला और कहा कि प्रदेश में अखिलेश यादव और मायावती के कार्यकाल की तुलना में भाजपा की सरकार में दोगुना ज्यादा रोजगार दिया गया है। उपमुख्यमंत्री शुक्रवार को कानपुर में योगी सरकार के तीन साल पूरे होने पर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिना रहे थे। उन्होंने कहा, ‘जो विपक्षी दल आरोप लगा रहे हैं, वह अपनी पांच साल की सरकार से भाजपा के तीन साल के कार्यकाल की तुलना करें। हमने उनसे दोगुने से ज्यादा रोजगार दिए हैं…
अखिलेश ने कहा, तीन साल में यूपी में गुंडाराज और भ्रष्टाचार चरम पर
लखनऊ . समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में पिछले तीन साल के दौरान गुंडाराज और भ्रष्टाचार चरम पर है. उन्होंने कहा,वे 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की बात करते हैं लेकिन सच्चाई यह है कि किसानों की आय आधी रह गई है. सपा के 14 विधायक और विधान परिषद सदस्य 29 फरवरी को महोबा गए और वहां उन 65 किसानों के परिजन से मुलाकात की जिन्होंने वित्तीय संकट के चलते आत्महत्या की. अखिलेश ने मुख्यमंत्री योगी…
कोरोना: PM मोदी ने देशवाशियो से की अपील, 22 मार्च को लगाए जनता कर्फ्यू लगाकर करें धन्यवाद अर्पित
नई दिल्ली . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दुनिया में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के खतरे पर देश को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा वक्त में पूरी दुनिया संकट के दौर से गुजर रही है. ऐसे में हर भारतवासी का सजग और सतर्क रहना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि 22 मार्च को 5 बजे, सायरन की आवाज से इसकी सूचना लोगों तक पहुंचाएं. पीएम मोदी ने कहा कि पूरे देश के स्थानीय प्रशासन से भी मेरा आग्रह है कि 22 मार्च को 5 बजे, सायरन…
