लोकसभा, राज्यसभा और राज्य विधानसभाओं में ट्रांसजेंडर को आरक्षण देने संबंधी कानून समेत नौ निजी सदस्य बिल राज्यसभा में शुक्रवार को पेश किए गए। बीजद सदस्य सस्मित पात्रा ने संसद और राज्य विधानसभाओं में ट्रंासजेंडर को आरक्षण देने के लिए संविधान संशोधन विधेयक 2020 (अनुच्छेद 331 और 333 की प्रतिस्थापना) पेश की । इसके अलावा उन्होंने परिवार में महिलाओं से अनाचार और यौन शोषण के अपराध के लिए सजा का प्रावधान वाला एक विधेयक भी पेश किया। कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंहवी ने पशुपालन एवं खेती के नियमन संबंधी बिल पेश…
Day: March 14, 2020
राज्यों में प्रतिबंध के सहारे खत्म होगी सिंगल यूज प्लास्टिक : जावड़ेकर
एकल प्रयोग प्लास्टिक पर देशव्यापी प्रतिबंध के लिए सरकार केंद्रीय कानून नहीं बनाएगी। सरकार को उम्मीद है कि राज्यों के प्रतिबंध और जागरूकता के सहारे इस पर अंकुश लगाया जा सकता है। लोकसभा में पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को कहा, अब तक 21 राज्य इसे प्रतिबंधित कर चुके हैं, जबकि अन्य राज्य भी इसी राह पर आगे बढ़ रहे हैं। सांसद उदय नारायण सिंह के कानून के माध्यम से एकल प्रयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने संबंधी सवाल के जवाब में जावड़ेकर ने कहा, पीएम की ओर से इसके खिलाफ…
