समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा सरकार अपनी नाकामी के नए रिकॉर्ड बना रही है। तीन साल बीत गए, लेकिन सरकार एक भी जनहित की योजना लागू नहीं कर पाई है। सपा मुखिया ने अपने जारी बयान में कहा कि समाजवादी सरकार की जो योजनाएं थीं, उन्हीं में हेरफेर करके या नाम बदलकर अपने दिन काट रही है। प्रदेश सरकार भले ही बड़े-बड़े बजट पेश करने के दावे कर रही हो, लेकिन उसमें आंकड़ेबाजी के सिवा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा…
Day: March 5, 2020
विधायकों की खरीद-फरोख्त विवाद के पर्दे के पीछे का किरदार कौन?
मध्यप्रदेश में कमल नाथ सरकार को अस्थिर करने के मकसद से विधायकों की खरीद-फरोख्त की साजिश भले ही कामयाब न हुई हो और कांग्रेस को राहत मिल गई हो, मगर अभी इस पर से पर्दा उठना बाकी है कि आखिर इस साजिश के पीछे का मुख्य किरदार है कौन? सत्तापक्ष कांग्रेस और भाजपा इस पूरे मामले के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। राज्य की सियासत में बीते दो दिनों से कांग्रेस और सरकार को समर्थन देने वाले अन्य विधायकों को 25 से 35 करोड़ का प्रलोभन दिए जाने…
चुनावी मझधार पार करने संगठन की मजबूती में जुटे हैं बड़े दल
बिहार विधानसभा चुनाव अक्टूबर, नवंबर में संभावित है। चुनाव को लेकर राज्य की सभी राजनीतिक पार्टियां अब अपने संगठन को मजबूत करने में जुट गई हैं।बिहार में सत्ताधारी जनता दल (यूनाइटेड) जहां कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कर अपने संगठन की कमियों को दूर करने में जुटी है, वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) इस महीने अपने कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर उनको चुनाव जीतने का मूलमंत्र बताएगी। इधर, भाजपा (BJP) भी पार्टी अध्यक्ष जे.पी़ नड्डा के बिहार (Bihar) दौरे के बाद संगठन को मजबूत करने में जुटी…
