दिल्ली हिंसा : केजरीवाल सरकार आज से पीड़ितों को बांटेगी मुआवजा

नई दिल्ली : दिल्ली सरकार से आज से हिंसा पीड़ितों को मुआवजा देने का काम शुरू करेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हिंसा पीड़ितों तक राहत पहुंचाने के मुद्दे पर शनिवार को सभी विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुआवजे के लिए आवेदन मिलने लगे हैं, पहले दिन 69 व्यक्तियों के आवेदन मिले हैं। केजरीवाल ने मीडिया से कहा, “राहत एवं बचाव कार्यो में लगे विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों के साथ हमने समीक्षा बैठक की है और जल्द ही पीड़ितों…

बिहार की राजनीति में ट्विस्ट, तेजस्वी ने नीतीश को बताया ‘अभिभावक’

बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे है। इस मौके पर मौके पटना में जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह दूसरा मौका है जब नीतीश कुमार अपने जन्मदिन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन के लिए चुना है। इससे पहले साल 2015 में नीतीश कुमार ने सम्मेलन का आयोजन किया था, तब लालू यादव का नीतीश कुमार की जदयू से गठबंधन था। हाल के दिनों में सीएम नीतीश कुमार और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की…

ममता बनर्जी के गढ़ में आज गरजेंगे अमित शाह, CAA के समर्थन में करेंगे रैली

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज ममता बनर्जी के गढ़ में गरजेंगे। अमित शाह रविवार को एक दिन के कोलकाता दौरे पर होंगे और संशोधित नगारिकता कानून (सीएए) पर ”भ्रम दूर करने” के लिए एक रैली को संबोधित करेंगे। गृह मंत्री शहीद मीनार मैदान में रैली को संबोधित करेंगे जहां भाजपा की राज्य इकाई संसद में नागरिकता (संशोधन) विधेयक पारित को लेकर उनका अभिनंदन करेगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी रैली में शामिल होंगे। अमित शाह का राजरहाट में एनएसजी की एक नई इमारत का उद्घाटन करने…

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा जा सकते हैं प्रशांत किशोर, तृणमूल ने दिया संकेत

जनता दल यूनाइटेड से बाहर निकाले गए चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को पश्चिम बंगाल से राज्यसभा भेजा जा सकता है। ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस अगले महीने होने वाले राज्यसभा चुनाव में प्रशांत किशोर सहित कई नए चेहरों को मौका देगा। विधानसभा में सीटों के वितरण के लिहाज से राज्यसभा की चार सीटें तृणमूल को मिलेंगी लेकिन पांचवीं सीट पर माकपा-कांग्रेस या तृणमूल-कांग्रेस का कोई उम्मीदवार जीतेगा। जिन लोगों को मौका मिल सकता है उन संभावितों में दिनेश त्रिवेदी, प्रशांत किशोर, मौसम नूर और ऋतब्रत बनर्जी के नाम हैं।…

ऑलटाइम IPL XI में आर पी सिंह ने चुना इन भारतीय खिलाड़ियों को, रवींद्र जडेजा 12वें खिलाड़ी

आइपीएल के 13वें सीजन को लेकर बीसीसीआइ ने वेट एंड वॉच की नीति अपना रखी है। फिलहाल के लिए इस लीग को कोरोना वायरस की वजह से 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित किया गया है और उसके बाद ही इस पर कोई फैसला किया जाएगा। इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने अपनी ऑलटाइम आइपीएल इलेवन का चयन किया है। अपनी प्लेइंग इलेवन में उन्होंने चार विदेशी खिलाड़ियों समेत सात भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया है। उन्होंने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को टीम के 12वें खिलाड़ी…