सार केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार की ओर से बुधवार को किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया गया है। इसके तहत केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को फसल बीमा योजना में संशोधन को मंजूरी दे दी, इसे किसानों के लिये स्वैच्छिक बना दिया गया। ऐसे में अब किसान खुद तय कर सकेंगे कि वह अपनी फसल का बीमा कराना चाहते हैं अथवा नहीं। विस्तार केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार की ओर से बुधवार को किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया गया…
Month: February 2020
भूख हड़ताल पर बैठे IIMC के छात्र
नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) के छात्र किफायती शुल्क ढांचे की मांग को लेकर मंगलवार को भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं. एक बयान में बताया गया, ‘पिछले साल दिसंबर में प्रशासन ने एक समिति बनाने की घोषणा की थी जो शुल्क के मुद्दे पर दो मार्च तक अपनी सिफारिशें देने वाली थी, हालांकि उन्होंने 10 फरवरी को शुल्क जमा करने के लिए नया सर्कुलर जारी कर दिया. छात्र प्रशासन के इस रवैये से नाराज हैं और उन्होंने किफायती शुल्क ढांचे की मांग करते हुए भूख हड़ताल पर…
‘दस गारंटियों’ के क्रियान्वयन पर चर्चा के लिए केजरीवाल ने बुलाई वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक
नई दिल्ली. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ‘दस गारंटियों’ के अमलीकरण (क्रियान्वयन) के लिए चर्चा करने के लिए बुधवार को वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई है. इन गारंटियों में निर्बाध बिजली आपूर्ति, कूड़ा रहित दिल्ली तथा अनधिकृत कॉलोनियों के लिए मूलभूत सुविधाएं देना शामिल हैं. सूत्रों ने बताया कि बुधवार दोपहर को होने वाली बैठक के एजेंडा में पेयजल की पाइप द्वारा आपूर्ति, सभी बच्चों के लिए शिक्षा, समाज के विभिन्न तबकों के लिए नि:शुल्क बस सेवा, स्वास्थ्य सेवाएं, महिला सुरक्षा, यमुना की सफाई आदि शामिल हैं. केजरीवाल ने…
CAA को लेकर शिवसेना और NCP एकमत नहीं? उद्धव ने किया समर्थन तो पवार ने की खिलाफत
मुंबई. महाराष्ट्र में शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के बीच नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. सीएम उद्धव ठाकरे ने सीएए का समर्थन किया तो एनसीपी चीफ शरद पवार ने कहा कि सीएए पर हम अपने रुख पर कायम हैं. इससे पहले दोनों के बीच एल्गार परिषद केस में मतभेद सामने आया था. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा सीएए और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) दोनों अलग हैं और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) अलग है. सीएए लागू होने पर किसी को…
दिल्ली की हार पर अशोक गहलोत का भाजपा को तंज, याद रहेगा सबक
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणामों की ओर इशारा करते हुए मंगलवार को कहा कि दिल्ली की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को जो सबक सिखाया है वह उसे लंबे समय तक याद रहेगा। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में गहलोत ने देश के हालात व संविधान पर चोट की बात की। उन्होंने कहा, ”क्या-क्या अल्फाज़ बोले जा रहे हैं देश में, दिल्ली चुनाव उसका नमूना है। पूरी दुनिया ने देखा, पूरे देश ने देखा, एक के बाद एक … कोई गोली…
मोदी सरकार पर शिवसेना का हमला, कहा-दिल्ली हार के बाद PM बदले अपनी दिशा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए मंगलवार को शिवसेना ने कहा कि बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को आर्टिकल 370 हटाने और सीएए को लागू करने का राजनितिक फायदा उठाने की जगह काम पर फोकस करना चाहिए। अपने मुखपत्र सामना के एक एडिटोरियल में शिवसेना ने रविवार को वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर भी सवाल उठाए जिसमें उन्होंने आर्टिकल 370 और सीएए पर दबाव के बावजूद पीछे न हटने की बात कही थी। शिवसेना ने पूछा कि उनपर दबाव बना कौन रहा है। लेख में…
ट्रंप की भारत यात्रा : मुख्यमंत्री योगी करेंगे तैयारियों की समीक्षा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा के मद्देनजर मंगलवार को तैयारियों का जायजा लेने के लिए आगरा पहुंच रहे हैं। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप आगरा पहुंचकर 24 फरवरी की शाम को ताजमहल का दीदार करेंगे। खेरिया से ताज तक 15 किलोमीटर के जिस रूट से होकर ट्रंप गुजरेंगे, मुख्यमंत्री उस पर किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक कर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप…
हमारी सरकार पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना विकास सुनिश्चित कर रही है : नरेंद्र मोदी
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि केंद्र सरकार पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना विकास सुनिश्चित कर रही है. मोदी ने वन्य जीवों की प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण को लेकर गुजरात के गांधीनगर में आयोजित सीओपी (कॉन्फ्रेंन्स ऑफ पार्टीज) देशों के 13वें सम्मेलन (सीएमएस कोप13) को दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया. उन्होंने कहा कि भारत उन चुनिंदा देशों में से एक है जो वैश्विक तापमान वृद्धि को दो डिग्री सेल्सियस से नीचे रखने संबंधी पेरिस समझौते के लक्ष्य को पाने की दिशा में संजीदगी से…
क्या प्रियंका गांधी राज्यसभा जाएंगी, ‘अटकल’ वाले सवाल का जवाब देने से कांग्रेस का परहेज
दिल्लीः क्या कांग्रेस अपनी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को राज्यसभा भेजने पर विचार कर रही है, इस बारे में सवाल का जवाब देने से पार्टी के नेता परहेज बरत रहे हैं. सोमवार को कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाता सम्मेलन में इस बारे में पूछे जाने पर कहा, हमारे पास कयास वाले सवालों का जवाब नहीं है. कांग्रेस में इस तरह की अटकलें लगायी जा रही हैं कि प्रियंका गांधी को राज्यसभा भेजा जा सकता है. सोमवार को, मध्यप्रदेश के चार कांग्रेस नेताओं ने पार्टी आलाकमान से मांग की…
राहुल गांधी के ट्वीट पर स्मृति ईरानी बोली- ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। दरअसल, एक दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की दलीलों को नकारते हुए आदेश दिया था महिला सैनिकों को सेना में स्थायी कमीशन और कमांड पोस्टिंग दी जाए। इस पर राहुल ने ट्वीट में कहा कि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में महिलाओं को पुरुषों से कमजोर बताकर उनका असम्मान किया। स्मृति ईरानी ने राहुल के इस ट्वीट पर उन्हें बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना करार दे दिया। राहुल गांधी ने ट्वीट किया- ‘सरकार ने…
मोदी के CAA पर अडिग रहने के ऐलान के बीच विरोध में आया छठा राज्य
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी को यूपी के चन्दौली से ऐलान किया कि नागरिकता संशोधन कानून पर उनकी सरकार कायम रहेगी तो दूसरी तरफ तेलंगाना सरकार ने इस कानून के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पास करने का निर्णय ले लिया. इस तरह सीएए के खिलाफ देश का छठा राज्य उतर आया. यानी एक तरफ केंद्र की मोदी सरकार सीएए (CAA) को नागरिकता लेने नहीं, देने वाला कानून बताकर इस पर अडिग रहने के दावे कर रही है तो दूसरी तरफ एक के बाद राज्य सरकारें विधिवत् रूप से इस…
अमित शाह से नहीं मिल सके शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को मोदी ने भी दिया झटका, बोले सीएए..
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में दिल्ली के शाहीन बाग में धरना दे रहे प्रदर्शनकारी गृहमंत्री अमित शाह से मिलने की उम्मीद लगाए थे। रविवार को वे लोग अमित शाह से मिलने के लिए पहुंचे भी लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी ने वाराणसी में सीएए पर बड़ा बयान देकर प्रदर्शनकारियों को बड़ा झटका दे दिया। सीएए वापस लेने की कर रहे हैं मांग शाहीन बाग में विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी नागरिकता संशोधन कानून को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि…
राहुल के अध्यादेश फाड़ने के बाद मनमोहन सिंह ने पूछा था, क्या मुझे इस्तीफा दे देना चाहिए?: मोंटेक सिंह
योजना आयोग के उपाध्यक्ष रहे मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने दावा किया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 2013 में अध्यादेश फाड़ने संबंधित घटनाक्रम के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उनसे पूछा था कि क्या उन्हें लगता है कि उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। अहलूवालिया ने कहा है कि उन्होंने सिंह से कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि इस मुद्दे पर इस्तीफा देना उचित होगा। सिंह उस दौरान अमेरिका की यात्रा पर थे। दरअसल, दोषी करार दिए गए जनप्रतिनिधियों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को निष्प्रभावी करते हुए…
आप का प्रचार गीत बनाने वाले विशाल डडलानी भी शपथ ग्रहण में पहुंचे
आम आदमी पार्टी का वायरल प्रचार गीत ‘लगे रहे केजरीवाल’ बॉलीवुड के म्यूजिक कंपोजर विशाल डडलानी ने तैयार किया था। रविवार को अरविंद केजरीवाल ने जब तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, तो इस मौके पर डडलानी भी पहुंचे। डडलानी दर्शक दीर्घा में उस समय दिखे, जब शपथ ग्रहण के बाद केजरीवाल ने रामलीला मैदान में लाखों आम आदमी को संबोधित किया और उसके बाद उनसे बातचीत भी की। समारोह शुरू होने से पहले डडलानी मीडिया बॉक्स में गए और मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, “लोगों…
चीन : कोरोनावायरस के 10,844 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी
बीजिंग: चीन में कोरोनोवायरस से संक्रमित कुल 10,844 मरीजों को अंत तक ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। चीनी स्वास्थ्य प्राधिकरण ने सोमवार को यह घोषणा की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने अपनी दैनिक रिपोर्ट में कहा कि रविवार को 1,425 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। रविवार के अंत तक, कुल 1,770 लोगों की बीमारी से मौत हो चुकी थी और चीन के 31 प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों और शिजिंयांग प्रोडक्शन एंड कंस्ट्रक्शन कॉर्प्स में…
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी के रोड शो में सुरक्षा का मोर्चा संभालेंगे 10 हजार जवान
अहमदाबाद. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 24 फरवरी को यहां होने वाले रोड शो की सुरक्षा के मद्देनजर 25 वरिष्ठ आईपीएस अफसर मोर्च संभालेंगे. इन अफसरों के नेतृत्व में 10 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे. एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. पहली बार दो दिवसीय यात्रा पर भारत आ रहे ट्रम्प अहमदाबाद में एक रोड शो में शिरकत करेंगे और साबरमती आश्रम का दौरा भी करेंगे. उनका मोटेरा में नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम के उदघाट्न का कार्यक्रम भी निर्धारित है.…
सुप्रीम कोर्ट ने हिरासत शिविरों में बांग्लादेशी प्रवासियों की रिहाई के बारे में रिपोर्ट की तलब
उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को केंद्र और असम सरकार को अपने पिछले आदेश के अनुसार हिरासत शिविरों से बांग्लादेशी प्रवासियों की रिहाई की स्थिति पर नयी रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ को वकील प्रशांत भूषण ने बताया कि 300 से ज्यादा लोग तीन साल से अधिक समय से हिरासत में हैं जबकि 700 से ज्यादा को एक साल से अधिक समय से रखा गया है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने समय मांगा जिसके बाद शीर्ष अदालत ने मामले में सुनवाई…
मेट्रो उद्घाटन की सूचना न दिए जाने से सीएम ममता बनर्जी आहत
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर के उद्घाटन की सूचना न दिए जाने से वह आहत हैं, क्योंकि इस परियोजना को मंजूरी उस दौरान मिली थी, जब वह रेलमंत्री थीं। रेलमंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कोलकाता में साल्ट लेक सेक्टर-5 से साल्ट लेक स्टेडियम रूट (4.8 किलोमीटर) मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन किया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री को आमंत्रित नहीं किया गया, लेकिन उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के कुछ प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया। तृणमूल प्रतिनिधियों ने इस आमंत्रण का बहिष्कार…
ओबीसी क्रीमीलेयर की सीमा बढ़ा सकती है सरकार, राजनाथ के नेतृत्व में समिति गठित
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में मंत्रियों के एक समूह को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के बीच क्रीमी लेयर को परिभाषित करने और निर्धारित आठ लाख रुपये की वार्षिक आय सीमा को संशोधित करने का काम सौंपा गया है। इसके अन्य सदस्यों में गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत और विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन शामिल हैं। वर्तमान में ओबीसी श्रेणी में उन लोगों को आरक्षण दिया जाता हैं जिनकी वार्षिक आय आठ लाख से ज्यादा नहीं…
पीएम मोदी की एसपीजी सुरक्षा पर एक दिन में खर्च होते हैं एक करोड़ 62 लाख रुपये
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा पर रोजाना एक करोड़ 62 लाख रुपये खर्च होते हैं। यह जानकारी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने संसद में दिए एक प्रश्न के लिखित जवाब में दी। जी किशन रेड्डी ने लोकसभा में बताया कि स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) सिर्फ प्रधानमंत्री को सुरक्षा देता है। इसके अलावा देश की 56 वीआईपी हस्तियों की सुरक्षा का जिम्मा सीआरपीएफ का है। रेड्डी ने बताया कि एसपीजी कानून में संशोधन के बाद नई व्यवस्था के तहत एसपीजी सिर्फ प्रधानमंत्री और उनके साथ रह रहे परिजनों को ही सुरक्षा…
