मप्र को देश की बागवानी राजधानी बनाएंगे : कमल नाथ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ ने गुरुवार को कहा कि सरकार ने प्रदेश को देश का बागवानी राजधानी (होर्टिकल्चर कैपिटल) बनाने का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री ने मंत्रालय में नाबार्ड द्वारा आयोजित राज्य ऋण संगोष्ठी 2020-21 में ‘स्टेट फोकस पेपर’ का विमोचन करते हुए राज्य को होर्टिकल्चर कैपिटल बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि उद्यानिकी (बागवानी) किसानों की समृद्धि के द्वार खोलने वाला क्षेत्र है। यही कृषि का भी भविष्य है। कमल नाथ ने कहा कि राज्य में बड़ी मात्रा में अनुपयोगी पड़ी राजस्व भूमि का उपयोग उद्यानिकी क्षेत्र…

प्रधानंमत्री 29 फरवरी प्रयागराज में दिव्यांगजनों और बुजुर्गो को सहायता यंत्र वितरित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 फरवरी को प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में एक विशाल वितरण शिविर में वरिष्ठ नागरिकों (राष्ट्रीय वयोश्री योजना-आरवीवाई के अंतर्गत) और दिव्यांगजनों को (एडीआईपी योजना के अंतर्गत) सहायता यंत्र और उपकरण वितरित करेंगे। देश में यह सबसे बड़ा वितरण शिविर होगा, जिसमें सबसे अधिक संख्या में लाभान्वितों को शामिल किया गया है, साथ ही इसमें वितरित किए जाने वाले उपकरणों और सहायता यंत्रों की संख्या तथा उनका मूल्य सबसे अधिक है। इस विशाल शिविर में 56,000 से अधिक विभिन्न प्रकार के सहायता यंत्र और उपकरण 26,000 लाभान्वितों को…

उनको बेरोजगारों पर राजनीति से मतलब, हमें विकास की चिंता : सुशील मोदी

पटना : बिहार में विधानसभा चुनाव में वक्त है, बावजूद सियासी पारा चढ़ गया है. एकबार फिर बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बेहतर कानून व्यवस्था को लेकर आरजेडी को निशाने पर लिया है. दरअसल, सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट करके बिहार में आरजेडी शासन के दौरान कानून व्यवस्था की खराब हालत को लेकर सवाल किये हैं. दूसरी तरफ बिहार के विकास के सवाल पर बड़ा पलटवार भी किया है. सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट करके लिखा है कि ‘आरजेडी के जिस विधायक ने मनी लॉन्ड्रिंग के लिए एक ही…

ओडिशा में ईस्टर्न जोनल काउंसिल की बैठक आज, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर आज ओडिशा पहुंच रहे हैं। भुवनेश्वर में ईस्टर्न जोनल काउंसिल की बैठक की वो अध्यक्षता करेंगे। ईस्टर्न जोनल काउंसिल की बैठक भुवनेश्वर के लोक सेवा कन्वेंशन सेंटर में हो रही है। इस बैठक में पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा के मुख्यमंत्री के अलावा राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से अधिकारियों की बड़ी टीम हिस्सा ले रही है। बताया गया है कि बैठक में अंतराज्यीय मुद्दों के अलावा विकास, केंद्रीय योजनाओं के…