2022 तक राज्यसभा में भाजपा की घटेंगी सीटे, कांग्रेस का बढ़ेगा दबदबा

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार नही है, ऐसे में राज्यसभा में भी भाजपा की ताकत घटने के आसार हैं। इन तीनों राज्यों में विद्यायकों के अंकगणित के हिसाब से आगे आने वाले समय में भाजपा को काफी नुकसान होने वाला है। फिलहाल तीनों राज्यों की 26 सीटों में से भाजपा के पास अभी 21 सीटें हैं। लेकिन 2022 के राज्यसभा चुनाव में भाजपा इन तीनों राज्य में 12 या 13 सीटों पर सिमट सकती है। राज्यसभा के लिए 26 मार्च को हो रहे…

केंद्रीय मंत्री मुख्तार ने अजमेर शरीफ दरगाह पर मोदी की तरफ से चादर चढ़ाया

अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अजमेर शरीफ में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चादर चढ़ाया। उन्होंने कहा कि “एकता और सौहार्द की ताकत ही पंथनिरपेक्ष-लोकतांत्रिक भारत की आत्मा है।” नकवी ने मोदी का लिखा संदेश भी पढ़कर सुनाया। संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा है, “ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 808वें उर्स के अवसर पर विश्वभर में उनके अनुयायिओं को बधाई एवं शुभकामनाएं। दुनिया को मानवता का संदेश देने वाले महान सूफी संत के वार्षिक उर्स पर दरगाह अजमेर शरीफ पर…