ताजमहल जाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, आगरा मेयर ने कहा-चांदी से बनी 600 ग्राम वजन की चाभी भेंट करेंगे, जानिए क्या है पीछे का संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोमवार को आगरा में ताजमहल देखने जा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके परिवार के सदस्यों के साथ मौजूद रहने की संभावना नहीं है। आधिकारिक सूत्रों ने यह बात कही है। इस बीच, आगरा के मेयर नवीन जैन ने बताया कि 24 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आगरा पहुंचने पर हम उन्हें चांदी से बनी 600 ग्राम वजन की एक चाभी भेंट करेंगे। चाभी देने के पीछे का संदेश यह है कि उनका स्वागत है, वह गेट खोलें और आगरा में प्रवेश करें।’ अमेरिकी…

बसपा ने छोड़ा समाजवादी पार्टी का साथ, अकेले लड़ेगी यूपी चुनाव 2022

नई दिल्ली. बहुजन समाज पार्टी ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मायावती की अगुवाई में हुई बैठक में फैसला लिया गया है कि बसपा आगामी चुनाव अकेले लड़ेगी. माना जा रहा था कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ मिली सफलता के बाद दोनों एक साथ चुनाव लड़ेंगे. मायावती ने निर्देश दिया है कि पार्टी को बूथ स्तर पर तैयार किया जाए.

कांग्रेस पर भाजपा का पलटवार, कहा- जब देश का कद दुनिया में बढ़ रहा है तो कांग्रेस दुखी क्यों

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा को लेकर कांग्रेस के सवालों पर शनिवार को भाजपा ने पलटवार किया। भाजपा ने शनिवार को पूछा कि ट्रंप का दौरा विश्व के सबसे बड़े और पुराने लोकतंत्रों की मुलाकात है, ऐसे में कांग्रेस इस क्षण पर खुशी क्यों नहीं महसूस करती? भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने संवाददाताओं से कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत का कद बढ़ने से कांग्रेस दुखी क्यों है? उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंधों में यह मील का पत्थर माने जाने वाला क्षण है और…