विधानसभा चुनाव में मिली बंपर जीत के बाद अब केजरीवाल सरकार अपने चुनावी वादों को हकीकत में बदलना चाहती है। इसके तहत दिल्ली सरकार ने राशन को सीधे उपभोक्ता के घर तक पहुंचाने की योजना को लागू करने का फैसला लिया है। सरकार ने पहली बार राशन की होम डिलीवरी का नियम वर्ष 2018 में बनाया था हालांकि तब दिल्ली के उपराज्यपाल ने इस नियम को मंजूरी नहीं दी। चुनाव नतीजों के तुरंत बाद हरकत में आई केजरीवाल सरकार ने राशन की होम डिलीवरी का प्रारूप तय करना शुरू कर…
Day: February 21, 2020
राम मंदिर शिलान्यास के लिए पीएम मोदी को न्योता
नई दिल्ली : राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास और इसके सदस्यों ने गुरुवार शाम को पीएम नरेंद्र मोदी से उनके आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की। इस दौरान मंदिर निर्माण में पीएम मोदी की भूमिका के लिए धन्यवाद दिया गया और विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। पीएम मोदी को ट्रस्ट की पहली बैठक के दौरान हुई बातों की जानकारी दी गई। ट्रस्ट के सदस्यों ने शिलान्यास के मुहूर्त पर पीएम नरेंद्र मोदी को अयोध्या आने का न्योता दिया। ट्रस्ट की अगली बैठक अयोध्या में होगी, जिसमें…
शाहीन बाग प्रदर्शनकारियों से बोले वार्ताकार, जब तक सुप्रीम कोर्ट है आपकी बात सुनी जाएगी
नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले दो महीने से विरोध प्रदर्शन जारी है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद गुरुवार को फिर दोनों वार्ताकार प्रदर्शनकारियों से बात करने पहुंचे. इस दौरान वार्ताकार साधान रामचंद्रन ने कहा कि हम चाहते हैं रास्ता भी खुले और आंदोलन भी चलता रहे . अगर बात नहीं बनी तो मामला फिर सुप्रीम कोर्ट जाएगा. उन्होंने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा, आंदोलन करना आपका हक है और इससे आपको कोई रोक नहीं सकता। हमें यह भी सोचना जरूरी है…
अरुणाचल और मिजोरम के स्थापना दिवस पर पीएम ने दी शुभकामनाएं, शाह ने खांडू के लिए कह दी बड़ी बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए अरुणाचल प्रदेश के लोगों को राज्य दिवस पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा यह राज्य देशभक्ति और राष्ट्रीय प्रगति के लिए अटूट प्रतिबद्धता का पर्याय है। अरुणाचल प्रदेश के लिए निरंतर विकास की दुआ करता हूं। इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने भी अरुणाचल प्रदेश के लोगों को उनके 34 वें राज्यत्व दिवस पर बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह राज्य प्राकृतिक सुंदरता के साथ धन्य है। मैं सीएम पेमा खांडू जी के नेतृत्व में राज्य की निरंतर प्रगति के…
