ट्रंप की भारत यात्रा : मुख्यमंत्री योगी करेंगे तैयारियों की समीक्षा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा के मद्देनजर मंगलवार को तैयारियों का जायजा लेने के लिए आगरा पहुंच रहे हैं। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप आगरा पहुंचकर 24 फरवरी की शाम को ताजमहल का दीदार करेंगे। खेरिया से ताज तक 15 किलोमीटर के जिस रूट से होकर ट्रंप गुजरेंगे, मुख्यमंत्री उस पर किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक कर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप…

हमारी सरकार पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना विकास सुनिश्चित कर रही है : नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि केंद्र सरकार पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना विकास सुनिश्चित कर रही है. मोदी ने वन्य जीवों की प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण को लेकर गुजरात के गांधीनगर में आयोजित सीओपी (कॉन्फ्रेंन्स ऑफ पार्टीज) देशों के 13वें सम्मेलन (सीएमएस कोप13) को दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया. उन्होंने कहा कि भारत उन चुनिंदा देशों में से एक है जो वैश्विक तापमान वृद्धि को दो डिग्री सेल्सियस से नीचे रखने संबंधी पेरिस समझौते के लक्ष्य को पाने की दिशा में संजीदगी से…

क्या प्रियंका गांधी राज्यसभा जाएंगी, ‘अटकल’ वाले सवाल का जवाब देने से कांग्रेस का परहेज

 दिल्लीः क्या कांग्रेस अपनी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को राज्यसभा भेजने पर विचार कर रही है, इस बारे में सवाल का जवाब देने से पार्टी के नेता परहेज बरत रहे हैं. सोमवार को कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाता सम्मेलन में इस बारे में पूछे जाने पर कहा, हमारे पास कयास वाले सवालों का जवाब नहीं है. कांग्रेस में इस तरह की अटकलें लगायी जा रही हैं कि प्रियंका गांधी को राज्यसभा भेजा जा सकता है. सोमवार को, मध्यप्रदेश के चार कांग्रेस नेताओं ने पार्टी आलाकमान से मांग की…

राहुल गांधी के ट्वीट पर स्मृति ईरानी बोली- ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। दरअसल, एक दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की दलीलों को नकारते हुए आदेश दिया था महिला सैनिकों को सेना में स्थायी कमीशन और कमांड पोस्टिंग दी जाए। इस पर राहुल ने ट्वीट में कहा कि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में महिलाओं को पुरुषों से कमजोर बताकर उनका असम्मान किया। स्मृति ईरानी ने राहुल के इस ट्वीट पर उन्हें बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना करार दे दिया। राहुल गांधी ने ट्वीट किया- ‘सरकार ने…