प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी को यूपी के चन्दौली से ऐलान किया कि नागरिकता संशोधन कानून पर उनकी सरकार कायम रहेगी तो दूसरी तरफ तेलंगाना सरकार ने इस कानून के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पास करने का निर्णय ले लिया. इस तरह सीएए के खिलाफ देश का छठा राज्य उतर आया. यानी एक तरफ केंद्र की मोदी सरकार सीएए (CAA) को नागरिकता लेने नहीं, देने वाला कानून बताकर इस पर अडिग रहने के दावे कर रही है तो दूसरी तरफ एक के बाद राज्य सरकारें विधिवत् रूप से इस…
Day: February 17, 2020
अमित शाह से नहीं मिल सके शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को मोदी ने भी दिया झटका, बोले सीएए..
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में दिल्ली के शाहीन बाग में धरना दे रहे प्रदर्शनकारी गृहमंत्री अमित शाह से मिलने की उम्मीद लगाए थे। रविवार को वे लोग अमित शाह से मिलने के लिए पहुंचे भी लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी ने वाराणसी में सीएए पर बड़ा बयान देकर प्रदर्शनकारियों को बड़ा झटका दे दिया। सीएए वापस लेने की कर रहे हैं मांग शाहीन बाग में विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी नागरिकता संशोधन कानून को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि…
राहुल के अध्यादेश फाड़ने के बाद मनमोहन सिंह ने पूछा था, क्या मुझे इस्तीफा दे देना चाहिए?: मोंटेक सिंह
योजना आयोग के उपाध्यक्ष रहे मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने दावा किया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 2013 में अध्यादेश फाड़ने संबंधित घटनाक्रम के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उनसे पूछा था कि क्या उन्हें लगता है कि उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। अहलूवालिया ने कहा है कि उन्होंने सिंह से कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि इस मुद्दे पर इस्तीफा देना उचित होगा। सिंह उस दौरान अमेरिका की यात्रा पर थे। दरअसल, दोषी करार दिए गए जनप्रतिनिधियों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को निष्प्रभावी करते हुए…
आप का प्रचार गीत बनाने वाले विशाल डडलानी भी शपथ ग्रहण में पहुंचे
आम आदमी पार्टी का वायरल प्रचार गीत ‘लगे रहे केजरीवाल’ बॉलीवुड के म्यूजिक कंपोजर विशाल डडलानी ने तैयार किया था। रविवार को अरविंद केजरीवाल ने जब तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, तो इस मौके पर डडलानी भी पहुंचे। डडलानी दर्शक दीर्घा में उस समय दिखे, जब शपथ ग्रहण के बाद केजरीवाल ने रामलीला मैदान में लाखों आम आदमी को संबोधित किया और उसके बाद उनसे बातचीत भी की। समारोह शुरू होने से पहले डडलानी मीडिया बॉक्स में गए और मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, “लोगों…
चीन : कोरोनावायरस के 10,844 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी
बीजिंग: चीन में कोरोनोवायरस से संक्रमित कुल 10,844 मरीजों को अंत तक ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। चीनी स्वास्थ्य प्राधिकरण ने सोमवार को यह घोषणा की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने अपनी दैनिक रिपोर्ट में कहा कि रविवार को 1,425 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। रविवार के अंत तक, कुल 1,770 लोगों की बीमारी से मौत हो चुकी थी और चीन के 31 प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों और शिजिंयांग प्रोडक्शन एंड कंस्ट्रक्शन कॉर्प्स में…
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी के रोड शो में सुरक्षा का मोर्चा संभालेंगे 10 हजार जवान
अहमदाबाद. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 24 फरवरी को यहां होने वाले रोड शो की सुरक्षा के मद्देनजर 25 वरिष्ठ आईपीएस अफसर मोर्च संभालेंगे. इन अफसरों के नेतृत्व में 10 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे. एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. पहली बार दो दिवसीय यात्रा पर भारत आ रहे ट्रम्प अहमदाबाद में एक रोड शो में शिरकत करेंगे और साबरमती आश्रम का दौरा भी करेंगे. उनका मोटेरा में नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम के उदघाट्न का कार्यक्रम भी निर्धारित है.…
