उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को केंद्र और असम सरकार को अपने पिछले आदेश के अनुसार हिरासत शिविरों से बांग्लादेशी प्रवासियों की रिहाई की स्थिति पर नयी रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ को वकील प्रशांत भूषण ने बताया कि 300 से ज्यादा लोग तीन साल से अधिक समय से हिरासत में हैं जबकि 700 से ज्यादा को एक साल से अधिक समय से रखा गया है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने समय मांगा जिसके बाद शीर्ष अदालत ने मामले में सुनवाई…
Day: February 15, 2020
मेट्रो उद्घाटन की सूचना न दिए जाने से सीएम ममता बनर्जी आहत
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर के उद्घाटन की सूचना न दिए जाने से वह आहत हैं, क्योंकि इस परियोजना को मंजूरी उस दौरान मिली थी, जब वह रेलमंत्री थीं। रेलमंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कोलकाता में साल्ट लेक सेक्टर-5 से साल्ट लेक स्टेडियम रूट (4.8 किलोमीटर) मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन किया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री को आमंत्रित नहीं किया गया, लेकिन उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के कुछ प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया। तृणमूल प्रतिनिधियों ने इस आमंत्रण का बहिष्कार…
