रिम्स में भर्ती लालू प्रसाद की तबीयत बिगड़ गई है। उनका सीरम यूरिया और सीरम क्रेटनिन बढ़ गया है उन्हें हायर सेंटर भेजने की तैयारी की जा रही है। रिम्स में उनका इलाज कर रहे डॉ उमेश प्रसाद ने बताया कि पूर्व की रिपोर्ट की तुलना में उनकी सेहत में गिरावट आयी है। सीरम यूरिया और सीरम क्रेटनिन का बढ़ जाना अच्छा संकेत नहीं है। लालू के गिरते स्वास्थ्य को देखते हुए रिम्स से दूसरे संस्थान रेफर करने के सवाल पर डॉक्टर ने कहा कि अभी उनके स्वास्थ्य पर नजर…
