कालेधन और मंत्रियों के भ्रष्टाचार पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

सूचना के अधिकार कानून (आरटीआई) के तहत विदेश से काला धन वापस लाने और केंद्रीय मंत्रियों के भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों को लेकर मांगी गई सूचना से संबंधित आईएफएस संजीव चतुर्वेदी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को नोटिस जारी किया है। जस्टिस एल नागेश्वर राव और जस्टिस हेमंत गुप्ता की पीठ ने शुक्रवार को मामले की सुनवाई की। व्हिसलब्लोअर और आईएफएस अफसर संजीव ने अगस्त, 2017 में आरटीआई के तहत पीएमओ से विदेश में जमा काले धन को वापस लाने के लिए हो रही कोशिश, कितना धन…

सुप्रीम कोर्ट मदरसा समिति की याचिका पर विचार को सहमत, पश्चिम बंगाल सरकार और केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट पश्चिम बंगाल की एक मदरसा प्रबंधन समिति की याचिका पर विचार के लिए सहमत हो गया है। याचिका में अल्पसंख्यक संस्थानों के लिए आयोग द्वारा शिक्षकों के नियुक्ति संबंधी कानून को बरकरार रखने वाले शीर्ष अदालत के हालिया फैसले को चुनौती दी गई है। कोन्तई रहमानिया हाई मदरसा ने दावा किया है कि सुप्रीम कोर्ट के दो जजों की पीठ का 6 जनवरी का सुनाया गया फैसला 11 जजों वाली पीठ के फैसले के विपरीत है, जिसमें शिक्षकों की नियुक्ति का अधिकार अल्पसंख्यक संस्थानों को दिया गया था। चीफ…

पीएम मोदी ने कहा, सीएए का बचाव करने का कोई कारण नहीं, राजग नेता मजबूती से करें इसका समर्थन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जोर दिया कि सरकार के पास संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) पर बचाव की मुद्रा में आने का कोई कारण नहीं है और राजग नेताओं से संसद में मजबूती से सीएए का समर्थन करने को कहा। राजग की बैठक के बाद भाजपा के एक सहयोगी दल के एक नेता ने बताया कि प्रधानमंत्री ने संसद के बजट सत्र के दौरान आक्रामक रूप से सीएए पर विपक्ष के आरोपों का जवाब देने को कहा। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक अन्य नागरिकों की तरह ही हमारे अपने हैं। गौरतलब…

माथे में पड़ी झुर्रियों से यूं आसानी से पाएं छुटकारा

आजकल के बिजी लाइफ स्टाइल, घर और ऑफिस की दोहरी जिम्मेदारी को निभाते हुए चेहरा बेजान हो जाता है और झुर्रियां आने लगती है, खासतौर पर माथे पर आई झुर्रियां चेहरे की ब्यूटी को खराब ही नहीं करती है बल्कि आपको उम्र से बड़ा भी दिखाने लगती है। हालांकि इसका मुख्य कारण चिंता. थकान जंक फूड और बॉडी को पौष्टिक तत्व न मिलना होता है। यदि आप चाहे तो कुछ बातों का ध्यान रख कर अपने माथे की झुर्रियों से छुटकारा पा सकती हैं। करें चेहरे की मसाज माथे की…