अमित शाह की अध्यक्षता में EZC की बैठक जारी, नहीं पहुंचे हेमंत सोरेन

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (EZC) की बैठक शुक्रवार को यहां चल रही है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बैठक में भाग नहीं ले रहे हैं. इजेडसी की 24वीं बैठक में ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और पश्चिम बंगाल तथा बिहार के उनके समकक्ष क्रमश: ममता बनर्जी और नीतीश कुमार भाग ले रहे हैं. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बैठक में भाग नहीं ले रहे हैं. बैठक में भाग लेने में असमर्थ सोरेन ने राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव…

पुलवामा के आरोपी को मिली जमानत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, कहा- गृह मंत्री शाह और NIA चीफ तत्काल दें इस्तीफा

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने प्रेस कांफ्रेंस करके कहा कि हमारी सीधी मांग है कि गृह मंत्री और एनआईए चीफ का इस्तीफा अनिवार्य है। दिल्ली दंगों में गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग हो चुकी है, मगर अब एक महत्वपूर्ण मामला सामने आया है। यह मामला है- जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी की जमानत का। इस मामले में हमारे सीधे और स्पष्ट सवाल हैं:- 1. क्या यूसुफ चौपान नाम का व्यक्ति जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी है?, हमें पता है इसका जवाब हां ही होगा। 2. जैश-ए-मोहम्मद संसद हमले, पुलवामा और ऐसी ही…

मप्र को देश की बागवानी राजधानी बनाएंगे : कमल नाथ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ ने गुरुवार को कहा कि सरकार ने प्रदेश को देश का बागवानी राजधानी (होर्टिकल्चर कैपिटल) बनाने का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री ने मंत्रालय में नाबार्ड द्वारा आयोजित राज्य ऋण संगोष्ठी 2020-21 में ‘स्टेट फोकस पेपर’ का विमोचन करते हुए राज्य को होर्टिकल्चर कैपिटल बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि उद्यानिकी (बागवानी) किसानों की समृद्धि के द्वार खोलने वाला क्षेत्र है। यही कृषि का भी भविष्य है। कमल नाथ ने कहा कि राज्य में बड़ी मात्रा में अनुपयोगी पड़ी राजस्व भूमि का उपयोग उद्यानिकी क्षेत्र…

प्रधानंमत्री 29 फरवरी प्रयागराज में दिव्यांगजनों और बुजुर्गो को सहायता यंत्र वितरित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 फरवरी को प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में एक विशाल वितरण शिविर में वरिष्ठ नागरिकों (राष्ट्रीय वयोश्री योजना-आरवीवाई के अंतर्गत) और दिव्यांगजनों को (एडीआईपी योजना के अंतर्गत) सहायता यंत्र और उपकरण वितरित करेंगे। देश में यह सबसे बड़ा वितरण शिविर होगा, जिसमें सबसे अधिक संख्या में लाभान्वितों को शामिल किया गया है, साथ ही इसमें वितरित किए जाने वाले उपकरणों और सहायता यंत्रों की संख्या तथा उनका मूल्य सबसे अधिक है। इस विशाल शिविर में 56,000 से अधिक विभिन्न प्रकार के सहायता यंत्र और उपकरण 26,000 लाभान्वितों को…

उनको बेरोजगारों पर राजनीति से मतलब, हमें विकास की चिंता : सुशील मोदी

पटना : बिहार में विधानसभा चुनाव में वक्त है, बावजूद सियासी पारा चढ़ गया है. एकबार फिर बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बेहतर कानून व्यवस्था को लेकर आरजेडी को निशाने पर लिया है. दरअसल, सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट करके बिहार में आरजेडी शासन के दौरान कानून व्यवस्था की खराब हालत को लेकर सवाल किये हैं. दूसरी तरफ बिहार के विकास के सवाल पर बड़ा पलटवार भी किया है. सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट करके लिखा है कि ‘आरजेडी के जिस विधायक ने मनी लॉन्ड्रिंग के लिए एक ही…

ओडिशा में ईस्टर्न जोनल काउंसिल की बैठक आज, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर आज ओडिशा पहुंच रहे हैं। भुवनेश्वर में ईस्टर्न जोनल काउंसिल की बैठक की वो अध्यक्षता करेंगे। ईस्टर्न जोनल काउंसिल की बैठक भुवनेश्वर के लोक सेवा कन्वेंशन सेंटर में हो रही है। इस बैठक में पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा के मुख्यमंत्री के अलावा राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से अधिकारियों की बड़ी टीम हिस्सा ले रही है। बताया गया है कि बैठक में अंतराज्यीय मुद्दों के अलावा विकास, केंद्रीय योजनाओं के…

2022 तक राज्यसभा में भाजपा की घटेंगी सीटे, कांग्रेस का बढ़ेगा दबदबा

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार नही है, ऐसे में राज्यसभा में भी भाजपा की ताकत घटने के आसार हैं। इन तीनों राज्यों में विद्यायकों के अंकगणित के हिसाब से आगे आने वाले समय में भाजपा को काफी नुकसान होने वाला है। फिलहाल तीनों राज्यों की 26 सीटों में से भाजपा के पास अभी 21 सीटें हैं। लेकिन 2022 के राज्यसभा चुनाव में भाजपा इन तीनों राज्य में 12 या 13 सीटों पर सिमट सकती है। राज्यसभा के लिए 26 मार्च को हो रहे…

केंद्रीय मंत्री मुख्तार ने अजमेर शरीफ दरगाह पर मोदी की तरफ से चादर चढ़ाया

अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अजमेर शरीफ में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चादर चढ़ाया। उन्होंने कहा कि “एकता और सौहार्द की ताकत ही पंथनिरपेक्ष-लोकतांत्रिक भारत की आत्मा है।” नकवी ने मोदी का लिखा संदेश भी पढ़कर सुनाया। संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा है, “ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 808वें उर्स के अवसर पर विश्वभर में उनके अनुयायिओं को बधाई एवं शुभकामनाएं। दुनिया को मानवता का संदेश देने वाले महान सूफी संत के वार्षिक उर्स पर दरगाह अजमेर शरीफ पर…

ताजमहल जाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, आगरा मेयर ने कहा-चांदी से बनी 600 ग्राम वजन की चाभी भेंट करेंगे, जानिए क्या है पीछे का संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोमवार को आगरा में ताजमहल देखने जा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके परिवार के सदस्यों के साथ मौजूद रहने की संभावना नहीं है। आधिकारिक सूत्रों ने यह बात कही है। इस बीच, आगरा के मेयर नवीन जैन ने बताया कि 24 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आगरा पहुंचने पर हम उन्हें चांदी से बनी 600 ग्राम वजन की एक चाभी भेंट करेंगे। चाभी देने के पीछे का संदेश यह है कि उनका स्वागत है, वह गेट खोलें और आगरा में प्रवेश करें।’ अमेरिकी…

बसपा ने छोड़ा समाजवादी पार्टी का साथ, अकेले लड़ेगी यूपी चुनाव 2022

नई दिल्ली. बहुजन समाज पार्टी ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मायावती की अगुवाई में हुई बैठक में फैसला लिया गया है कि बसपा आगामी चुनाव अकेले लड़ेगी. माना जा रहा था कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ मिली सफलता के बाद दोनों एक साथ चुनाव लड़ेंगे. मायावती ने निर्देश दिया है कि पार्टी को बूथ स्तर पर तैयार किया जाए.

कांग्रेस पर भाजपा का पलटवार, कहा- जब देश का कद दुनिया में बढ़ रहा है तो कांग्रेस दुखी क्यों

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा को लेकर कांग्रेस के सवालों पर शनिवार को भाजपा ने पलटवार किया। भाजपा ने शनिवार को पूछा कि ट्रंप का दौरा विश्व के सबसे बड़े और पुराने लोकतंत्रों की मुलाकात है, ऐसे में कांग्रेस इस क्षण पर खुशी क्यों नहीं महसूस करती? भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने संवाददाताओं से कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत का कद बढ़ने से कांग्रेस दुखी क्यों है? उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंधों में यह मील का पत्थर माने जाने वाला क्षण है और…

बयान पर वारिस पठान को ओवैसी की फटकार, भाजपा से लेकर RJD के तेजस्वी ने किया विरोध

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और मुंबई के भायखला से विधायक रह चुके वारिस पठान के कर्नाटक के गुलबर्ग में 15 फरवरी को एक जनसभा के दौरान दिए गए बयान ‘100 करोड़ (हिंदुओं) पर 15 करोड़ (मुस्लिम) भारी पड़ेंगे’ को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है. वहीं, इस बयान को लेकर पठान के खिलाफ पुणे में शिकायत दर्ज कराई गई है. भाजपा सांसद गिरिराज सिंह से लेकर आरजेडी के तेजस्वी यादव तक ने इसका विरोध किया है. भाजपा सांसद सत्यदेव पचौरी ने तो पठान को उत्तर प्रदेश…

इंटरनेट बंदी से देश की इकोनॉमी को हुआ 19,435 करोड़ का नुकसान

देश में कभी भी किसी भी हिस्से में उपद्रव, दंगा या तनाव के हालात बनने पर सरकार सबसे पहले अस्थाई तौर पर इंटरनेट बंद करती है. लेकिन इस इंटरनेट बंदी की वजह से देश की इकोनॉमी को बड़ा नुक्सान हो रहा है. यह जानकारी सैल्युलर ऑप्रेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के डायरेक्टर जनरल राजन मैथ्यूज ने दी है. राजन मैथ्यूज ने बताया कि साल 2012 से 2017 के बीच इंटरनेट बंदी के कारण 3.04 बिलियन डॉलर यानी करीब 19,435 करोड़ का नुक्सान हुआ है. मैथ्यूज ने रिपोर्ट का हवाला देकर कहा…

सिसोदिया ने भारत सरकार से मांगा केंद्रीय करो में हिस्सा

केजरीवाल सरकार में वित्तमंत्री व दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान सिसोदिया ने दिल्ली नगर निगम के लिए फंड की आवश्यकता और केंद्रीय करो में हिस्सेदारी जैसे मुद्दे वित्तमंत्री के सामने रखे । दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी पार्टी(आप) की सरकार बनने के बाद दिल्ली सरकार व केंद्रीय वित्त मंत्रालय के बीच यह पहली बैठक है। इस महत्वपूर्ण बैठक की जानकारी देते हुए दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, “दिल्ली के…

दिल्ली हार पर संघ की नसीहत, हर बार मोदी और शाह मदद नहीं कर सकते

 दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा सदमे में है। अंदरखाने दिल्ली भाजपा में नेतृत्व के प्रति गहरा असंतोष पनप रहा है। छोटे बड़े कई भाजपा नेताओं ने प्रदेश नेतृत्व को पत्र लिखकर पार्टी के कामकाज और विधानसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति पर सवाल खड़ा कर दिया है। इस बीच राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ ने भी भाजपा की हार पर नेतृत्व पर सवाल खड़ा किया है। संघ ने उम्मीदवारों के चयन पर सवाल उठाया है, साथ ही कहा कि जमीनी स्तर पर संगठन कमजोर हुआ है, जिससे पार्टी…

दिल्ली में लागू होगी राशन की होम डिलीवरी

विधानसभा चुनाव में मिली बंपर जीत के बाद अब केजरीवाल सरकार अपने चुनावी वादों को हकीकत में बदलना चाहती है। इसके तहत दिल्ली सरकार ने राशन को सीधे उपभोक्ता के घर तक पहुंचाने की योजना को लागू करने का फैसला लिया है। सरकार ने पहली बार राशन की होम डिलीवरी का नियम वर्ष 2018 में बनाया था हालांकि तब दिल्ली के उपराज्यपाल ने इस नियम को मंजूरी नहीं दी। चुनाव नतीजों के तुरंत बाद हरकत में आई केजरीवाल सरकार ने राशन की होम डिलीवरी का प्रारूप तय करना शुरू कर…

राम मंदिर शिलान्यास के लिए पीएम मोदी को न्योता

नई दिल्ली : राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास और इसके सदस्यों ने गुरुवार शाम को पीएम नरेंद्र मोदी से उनके आवास 7 लोक कल्‍याण मार्ग पर मुलाकात की। इस दौरान मंदिर निर्माण में पीएम मोदी की भूमिका के लिए धन्‍यवाद दिया गया और विभिन्‍न पहलुओं पर चर्चा हुई। पीएम मोदी को ट्रस्‍ट की पहली बैठक के दौरान हुई बातों की जानकारी दी गई। ट्रस्‍ट के सदस्‍यों ने शिलान्‍यास के मुहूर्त पर पीएम नरेंद्र मोदी को अयोध्‍या आने का न्‍योता दिया। ट्रस्‍ट की अगली बैठक अयोध्या में होगी, जिसमें…

शाहीन बाग प्रदर्शनकारियों से बोले वार्ताकार, जब तक सुप्रीम कोर्ट है आपकी बात सुनी जाएगी

नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले दो महीने से विरोध प्रदर्शन जारी है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद गुरुवार को फिर दोनों वार्ताकार प्रदर्शनकारियों से बात करने पहुंचे. इस दौरान वार्ताकार साधान रामचंद्रन ने कहा कि हम चाहते हैं रास्ता भी खुले और आंदोलन भी चलता रहे . अगर बात नहीं बनी तो मामला फिर सुप्रीम कोर्ट जाएगा. उन्होंने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा, आंदोलन करना आपका हक है और इससे आपको कोई रोक नहीं सकता। हमें यह भी सोचना जरूरी है…

अरुणाचल और मिजोरम के स्थापना दिवस पर पीएम ने दी शुभकामनाएं, शाह ने खांडू के लिए कह दी बड़ी बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए अरुणाचल प्रदेश के लोगों को राज्य दिवस पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा यह राज्य देशभक्ति और राष्ट्रीय प्रगति के लिए अटूट प्रतिबद्धता का पर्याय है। अरुणाचल प्रदेश के लिए निरंतर विकास की दुआ करता हूं। इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने भी अरुणाचल प्रदेश के लोगों को उनके 34 वें राज्यत्व दिवस पर बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह राज्य प्राकृतिक सुंदरता के साथ धन्य है। मैं सीएम पेमा खांडू जी के नेतृत्व में राज्य की निरंतर प्रगति के…

सरकार अयोध्या में मस्जिद के लिए भी ट्रस्ट बनाए- शरद पवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने बुधवार को कहा है कि सरकार को अयोध्या में मस्जिद के लिए धन उपलब्ध कराना चाहिए। खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, उन्होंने कहा कि, ‘भाजपा लोगों को सांप्रदायिक आधार पर बांट रही है। अगर सरकार मंदिर के लिए ट्रस्ट बना सकती है तो एक अन्य ट्रस्ट बनाकर मस्जिद के लिए भी धन क्यों नहीं दे सकती।’ पवार यहां बुधवार को अपनी पार्टी के राज्य सम्मेलन में भाग लेने आए थे। सम्मेलन में उन्होंने कहा कि अगले वित्तीय वर्ष के…