भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा बोले, सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद का टूटना तय

 दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी एक बार फिर तेज हो गई है. पश्चिमी दिल्ली के भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा है कि सरकारी जमीन पर बनी हुई मस्जिद का टूटना तय है. दिल्ली प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही. हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब उन्होंने सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद को हटाने की बात कही है. इससे पहले भी वह इस तरह का बयान दे चुके हैं. प्रवेश वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि…

कोर्ट में जमा कराए 20 करोड़ रु वापस लेना चाहते हैं कार्ति चिदंबरम, सुनवाई 17 को

 पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम की एक याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 17 जनवरी को सुनवाई करेगा. दरअसल, कार्ति ने विदेश यात्रा करने की अनुमति पाने की शर्त में अदालत की रजिस्ट्री में 20 करोड़ रु जमा कराए थे. उन्हें विदेश यात्रा करने की इजाजत मिली थी. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2019 के जनवरी महीने के लिए 10 करोड़ रुपये और मई महीने के लिए 10 करोड़ रुपये जमा किए थे. पैसै जमा कराने के बाद उन्हें विदेश जाने की अनुमति मिली थी. कार्ति चिदंबरम…

मैं मर जाऊं तो बिहार की जमीन पर ना हो मेरा अंतिम संस्कार, मुझे बिहारी कहलाने में भी शर्म, जानिए किसने दिया ये बयान

जन अधिकार पार्टी के प्रमुख और पूर्व सांसद पप्पू यादव को बिहारी कहलाने पर शर्म महसूस होती है। उन्होंने अपने समर्थकों से यहां तक कह दिया कि अगर उनकी मौत हो जाए तो उनका अंतिम संस्कार भी बिहार की धरती पर न किया जाए। इस दौरान पप्पू ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी हमला किया। राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए), राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के खिलाफ यहां आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, मैं कौन-से पागल देश और…

वेतनभोगी लोगों को मिल सकती है टैक्स में राहत, बचत पर 2.50 लाख तक टैक्स छूट का प्रस्ताव

इस साल आम बजट में देश के नौकरीपेशा लोगों को टैक्स में राहत मिल सकती है. पहली फरवरी को पेश होने वाले आम बजट में सरकार वेतन पाने वाले करदातों को टैक्स छूट के प्रस्तावों पर फैसला ले सकती है. वित्त मंत्रालय आयकर ( Income tax) के सेक्शन 80 सी के तहत बचत के लिए दो लाख पचास हजार रुपये तक की छूट देने पर विचार कर रही है. मंत्रालय की व्यवस्था के मुताबिक नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट्स (NSC) में 50 हजार रुपये तक के निवेश के लिए टैक्स छूट का…

फार्म नहीं भरा तो चुनाव नहीं लड़ पाएंगे अखिलेश

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर आयोजित सभा में कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव कहते हैं कि वह एनपीआर फॉर्म नहीं भरेंगे। अगर आप इसे नहीं भरेंगे, आपको चुनाव लडऩे की अनुमति नहीं मिलेगी। हाल ही में अखिलेश यादव ने ऐलान किया था कि वह राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) का फॉर्म नहीं भरेंगे। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से भी ऐसा न करने का आह्वान किया था। अखिलेश यादव के इसी बयान पर पलटवार करते हुए संजीव बालियान ने कहा कि अगर अखिलेश…

पी चिदंबरम की पीएम मोदी को चुनौती, 5 अलोचकों संग नागरिकता पर कर लें प्रश्नोत्तर सत्र

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विपक्ष का विरोध थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और पूर्व वित्‍त मंत्री पी चिदंबरम का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पांच आलोचकों का चयन करना चाहिए और नागरिकता संशोधन कानून पर उनके साथ प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित करना चाहिए, ताकि लोग इसे सुन सकें और इस कानून पर अपने स्वयं के निष्कर्ष तक पहुंच सकें।

पीएम मोदी की तुलना छत्रपति शिवाजी से करने वाली किताब को लेकर महाराष्ट्र में बवाल

नागपुरः महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना करके कथित रुप से लोगों की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए दिल्ली भाजपा के नेता जय भगवान गोयल के खिलाफ नागपुर के थाने में शिकायत दर्ज करायी है. गोयल की इस पुस्तक का शीर्षक है, ”आज के शिवाजी – नरेन्द्र मोदी.” कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंधे ने अपनी शिकायत में कहा है कि मोदी की तुलना शिवाजी से करके लेखक ने छत्रपति का अपमान किया है. इस पुस्तक को लेकर उद्धव ठाकरे नीत महाराष्ट्र विकास…

सीएए: विपक्षी एकजुटता में फूट, सोनिया की बैठक से ममता-मायावती और आप का किनारा

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर हो रहे प्रदर्शनों और उसके कारण विभिन्न विश्वविद्यालयों में हो रही हिंसा के मद्देनजर सोमवार को विपक्षी दलों की बैठक बुलाई गई है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वाम मोर्चा सहित सभी विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि इस बैठक में तृणमूल कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) संभवत: हिस्सा नहीं लेगी। बसपा सूत्रों ने बताया कि पार्टी संभवत: बैठक में किसी प्रतिनिधि को नहीं भेजेगी। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के साथ बसपा के मतभेद को…

केरल सरकार के असहयोग के कारण सबरीमाला रेल परियोजना की लागत बढ़ी, रेल मंत्री ने बताया

 रेल मंत्री पीयूष गोयल ने केरल सरकार पर असहयोग का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केरल सरकार के असहयोग के कारण सबरीमाला रेल लिंक परियोजना की लागत 512 फीसद बढ़ गई है। गोयल ने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को लिखे पत्र में कहा है कि राज्य सरकार के असहयोग के कारण 111 किलोमीटर लंबी अंगामाली-सबरीमाला परियोजना प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को 1997-98 में 550 करोड़ की लागत के साथ रेल बजट में शामिल किया गया था। मई 2006 में बजट भी मंजूर किया गया।…

पत्नी – कौन सा फायदा, पढ़िए मजेदार चुटकुले

एक पति ने अपनी पत्नी को दिल की बात बताई… कहा – तुमसे शादी करके मुझे एक फायदा हुआ है! पत्नी – कौन सा फायदा? पति – मुझे मेरे गुनाहों की सजा इसी जन्म में मिल गई…!!! ……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………… 2.  पत्नी ने पति को तमाचा मार दिया… पति तिलमिला उठा और पूछा – मैंने क्या गलती की? पत्नी बोली – तुम कोई गलती करो, उसके लिए मैं इंतजार थोड़े ही करती रहूंगी… ……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………… 3.  केमिस्ट – अगर इस दवाई से आराम ना मिले तो डॉक्टर का पर्चा फिर से लाना… मरीज…

CAA और NPR जैसे क़ानून को वापस लेने के लिए बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD)का एक दिवसीय ब्लॉक अस्तर का पूरे बिहार में महाधरना !

दिनांक 11-01-2020 को CAA और NPR जैसे क़ानून को वापस लेने जैसे मुद्दों को लेकर बिहार के मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD)का एक दिवसीय ब्लॉक अस्तर का महाधरना का आयोजन किया गया । जिसमे हर जिले के ब्लॉक जैसे बड़हरिया, हुसैनगंज, मैरवां, पचरूखी, अनादर, रघुनाथपुर ब्लॉक पर पार्टी के मुख्य नेताओं और कार्यकर्ताओं को रहने तथा इस धरना को सफ़ल बनाने का पूरा प्रयास किया गया है। मेने इसी क्रम में कई RJD के प्रमुख नेताओं से बात की जिसमे सिवान सदर विधान सभा के पूर्व विधायक पूर्व…

दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा व आप के कई दलित नेता कांग्रेस में हुए शामिल

दिल्ली(Delhi)में भारी संख्या में रह रहे उत्तर पूर्व के लोगों को कांग्रेस पार्टी(comgress Party) के साथ स्थायी रूप से जोड़नेकी नीयत से उत्तर पूर्व सेल का गठन कर दिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा(Subhash Chopra) ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि यह दिल्ली में संगठन को और मजबूती प्रदान करेगा। वहीं दूसरी ओर प्रदेश पार्टी कार्यालय में सैकड़ों की संख्या में भाजपा (BJP) व आप (AAP) पार्टी के दलित नेताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में दलित नेता व…

विरोध प्रदर्शन के बीच देश में नागरिकता कानून लागू, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) 2019 आज से पूरे देश में लागू हो चुका है। इसको लेकर सरकार ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। देश में कई जगहों पर नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन हिंसा देखने को मिल रही है। हालांकि इन सबके बीच अब सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) 2019 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही 10 जनवरी 2020 से ही नागरिकता संशोधन कानून पूरे देश में लागू हो चुका है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में लिखा है, ‘केंद्रीय सरकार,…

यूपी: CAA के समर्थन में नेता आज निकालेंगे रैली, बीजेपी का दावा- मिल रहा समर्थन

उत्तर प्रदेश में बीजेपी (BJP) नेता ललितपुर (Lalitpur) से लेकर सोनभद्र (Sonbhadra) तक आज नागरिकता संशोधन अधिनियम (Citizenship (Amendment) Act, 2019) के समर्थन में रैली निकालेंगे। पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमाभारती ललितपुर में मैदान संभालेंगी वहीं प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह उन्नाव में जनजागरण अभियान का नेतृत्व करेंगे। अलग-अलग स्थानों पर अभियान की अगुवाईप्रदेश के कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही इटावा में रहेंगे जबकि विधि व न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक जौनपुर में इस अभियान का नेतृत्व करेंगे। इसके अलावा कई मंत्री, सांसद और पार्टी नेता भी अलग-अलग स्थानों पर अभियान की अगुवाई…

कर आतंकवाद पर लगाम लगे, जेएनयू को दो साल के लिए बंद किया जाए : सुब्रमण्यम स्वामी

भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था काफी खराब स्थिति में है. पीटीआई के मुताबिक उनका यह भी कहना है कि निवेशकों को प्रोत्साहित करने के लिए ‘कर आतंकवाद’ पर लगाम लगायी जानी चाहिए. राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी ने यह भी कहा कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) को दो साल के लिए बंद कर दिया जाना चाहिए जो हाल में हिंसा की घटनाओं से सुर्खियों में है. उनके मुताबिक इसके अलावा हर विश्वविद्यालय परिसर में पुलिसकर्मियों की तैनाती हो. सुब्रमण्यम स्वामी ने ये बातें अहमदाबाद में…

आज़म खान की मुश्किलें बढ़ी, कुर्की के लिए नोटिस जारी!

समाजवादी पार्टी सांसद आजम खां के रामपुर स्थित आवास के बाहर गुरुवार को पुलिस ने धारा 82 के तहत कुर्की के नोटिस चस्पा कर दिए गए। खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, इस बार 3 नोटिस लगाए गए हैं। साथ ही इलाकेभर में रिक्शे और माइक से सपा सांसद की संपत्ति कुर्की की मुनादी भी कराई गई। मामला आजम के बेटे अब्दुल्ला आजम के फर्जी जन्म प्रमाणपत्र से संबंधित है। मामले की सुनवाई की तारीखों पर लगातार गैरहाजिर रहने के कारण एडीजी-6 की अदालत ने सांसद आजम खां, विधायक…

यशवंत सिन्हा ने 21 दिवसीय मुंबई-दिल्ली गांधी शांति यात्रा शुरू की

संविधान बचाने व नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) से लोगों को बचाने के आह्वान के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने गुरुवार को 21 दिवसीय मुंबई-दिल्लीगांधी शांति यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा भाजपा के पूर्व नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा द्वारा की जा रही है। सिन्हा (82) देश की वाणिज्यिक राजधानी से राष्ट्रीय राजधानी की यात्रा करेंगे। वह सीएए व राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ, किसानों की दुर्दशा, महिलाओं के खिलाफ अत्याचार, युवाओं व छात्रों के मुद्दों पर लोगों को जागरूक करेंगे।…

सीएए का विरोध करने वालों पर सरकार ने कराया हमला : अखिलेश

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों पर भाजपा सरकार के इशारे पर हमला किया गया था। अखिलेश कानपुर में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात की और परिवार वालों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद भी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार अंग्रेजों की तरह ‘डिवाइड एंड रूल पॉलिसी’ पर काम कर रही है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि नागरिक समाज को धर्म के नाम…

उमा भारती ने CAA को लेकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर जहर फैलाने का लगाया आरोप

बीजेपी नेता उमा भारती ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी व प्रियंका गांधी पर विवादित टिप्पणी, उन्होंनेराहुल गांधी और प्रियंका गांधी को ही जिन्ना बता डाला है। देश भर में सीएए को लेकरप्रदर्शननागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन (Protest) जारी है। देश भर में इस कानून को लेकर कई जगह हिंसा कीखबरें सामने आ चुकी है। बीजेपी (BJP) के तरफ से इस कानून को लेकर जनता के बीच जागरुकता अभियान कीशुरुआत हो चुकी है। इस कानून को…

मोदी के संसदीय क्षेत्र में हुए छात्रसंघ चुनाव में कांग्रेस कामयाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी स्थित सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) को मात देते हुए एनएसयूआई ने छात्रसंघ की सभी चारों सीटों पर कब्जा जमा लिया है। अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के शिवम शुक्ला ने एबीवीपी के हर्षित पांडेय से दोगुना से भी ज्यादा वोट पाकर उन्हें करारी शिकस्त दी है। उपाध्यक्ष पद पर चंदन कुमार मिश्र, महामंत्री पद पर अवनीश कुमार मिश्र और पुस्तकालय-मंत्री पद पर रजनीकांत दूबे चुने गए।…