गुजरात में छह विधानसभा सीटों के उपचुनाव को मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की प्रतिष्ठा का युद्ध माना जा रहा है। छह में से चार सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) काबिज थी। सभी छह विधानसभा सीटों के लिए बीते सोमवार (21 अक्टूबर) को मतदान हुआ था। गुरुवार (24 अक्टूबर) को उपचुनाव के नतीजे जारी हो रहे हैं। गुजरात में जिन छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए उनमें बनासकांठा जिले की थराड़, पाटन की राधनपुर, मेहसाणा की खेरालु, अरवल्ली की बायड, अहमदाबाद की अमराइवाड़ी और महिसागर की लुनावाड़ा सीटें शामिल हैं। –…
Day: October 24, 2019
आदित्य ठाकरे, फड़नवीस आगे, पंकजा मुंडे पिछड़ीं, कांग्रेस के चार दिग्गजों को भी बढ़त, जानें VIP सीटों का हाल
महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए आज मतगणना हो रही है। सुबह 8 बजे से शुरू हुई वोटों की गिनती में बीजेपी-शिवसेना गठबधंन को जोरदार बढ़त मिलती दिखाई दे रही है और वह तेजी से बहुमत के आंकड़े की तरफ बढ़ती दिख रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक, महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए 21 अक्टूबर को 60.05 फीसदी मतदान हुआ जो 2014 के विधानसभा चुनावों से करीब 3 फीसदी कम है। इन चुनावों में सत्तारूढ़ बीजेपी-शिवसेना की नजरें सत्ता में दोबारा वापसी करने पर है और उसे कांग्रेस और…
कर्नाटक- बीजेपी विधायक ने स्कूल सिलेबस से टीपू सुल्तान से संबंधित पाठ हटाने की मांग की
भाजपा विधायक अप्पाचु रंजन ने बुधवार को मांग की कि पाठ्य पुस्तकों से मैसूर रियासत के 18वीं सदी के शासक टीपू सुल्तान से संबंधित पाठ को हटाया जाना चाहिए। कर्नाटक के मैदिकेरी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक रंजन ने कहा, ”टीपू सुल्तान से संबंधित पाठ में गलत सूचना है।” उन्होंने पीटीआई से बुधवार को कहा, ”यह (पाठ) हटाया जाना चाहिए। मैंने शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार को लिखा है कि वह (टीपू सुल्तान) कोई स्वतंत्रता सेनानी नहीं था। ” विधायक ने कहा कि टीपू का इतिहास शासन के विस्तार के लिए…
