एक दौर था, जब बच्चे सबसे पहले रोजगार के रूप में सिविल सेवाओं को चुनते थे, फिर उनकी पसंद होती थी बैंक की नौकरी और उसके बाद अन्य सेवाएं। किंतु आज मीडिया के आकर्षण से कोई नहीं बचा है। मीडिया जहां एक ओर जनता की सशक्त आवाज बन कर उभरा है, वहीं वह युवाओं की पहली पसंद भी बनता जा रहा है। ऐसा नहीं कि मीडिया के प्रति यह आकर्षण केवल शहरी क्षेत्रों में ही है, दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों के युवा भी इसके प्रति आकर्षित होकर मीडिया में आते…
Day: October 23, 2019
सिद्धू की पत्नी ने कांग्रेस को कहा Good bye, पति के लिए भी कही बड़ी बात
नई दिल्ली। आखिरकार वो ही हुआ जिसके कयास लंबे वक्त से लगाए जा रहे थे, पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने लगभग चार महीनों की लंबी खामोशी के बाद मीडिया में बयान दिया कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी को छोड़ दिया है, अब वह किसी भी राजनीतिक पार्टी के साथ नहीं हैं। वह अब सिर्फ समाजसेवी हैं और उनका लक्ष्य अपने क्षेत्र में अब विकास करना है और अपने क्षेत्र के लोगों के हक के लिए वो ईमानदारी से लड़ती रहेंगी। अपने पति नवजोत सिंह…
कमलेश तिवारी को हिंदूरत्न सम्मान देगी हिंदू महासभा
लखनऊ। हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी को अखिल भारतीय हिंदू महासभा मरणोपरांत हिंदूरत्न सम्मान से सम्मानित करेगी। यह घोषणा हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी त्रिदंडी महाराज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रवींद्र कुमार द्विवेदी ने की। महासभा के पदाधिकारी लखनऊ प्रवास पर थे। उन्होंने घटना को लेकर शोक संवेदना प्रकट की और कमलेश तिवारी को श्रद्धांजलि दी। राजस्थान के प्रभारी आचार्य विजय प्रकाश मानव, बाबा धर्मदास, हिंदू स्वराज सेवा के राष्ट्रीय मंत्री कृष्ण राय चौधरी ने महमूदाबाद पहुंचकर कमलेश तिवारी के परिवारजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदना प्रकट की।
अयोध्या मामला: सुप्रीम कोर्ट ने ‘निर्वाणी अखाड़ा’ को दी लिखित नोट दाखिल करने की अनुमति
नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद में हिन्दू पक्षकारों में से एक ‘निर्वाणी अखाड़ा’ को श्रृद्धालु के रूप में मूर्ति की पूजा अर्चना के प्रबंधन के अधिकार के लिये लिखित नोट दाखिल करने की मंगलवार को अनुमति दे दी. प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति एस ए बोबडे और न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर की पीठ के समक्ष ‘निर्वाणी अखाड़ा’ के वकील ने इस मामले का उल्लेख किया और कहा कि उनके मुवक्किल ने लिखित नोट दाखिल करने के लिये तीन दिन के समय की गणना करने…
झारखंड में कांग्रेस, झामुमो के 4-5 विधायक भाजपा में जाएंगे!
झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दलबदल के जरिए विपक्षी दलों को कमजोर करने में जुट गई है। राज्य में भाजपा अपनी लय में है और इसने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री रघुवर दास इन दिनों जन आशीर्वाद यात्रा के जरिए जनसंपर्क कार्यक्रम में व्यस्त हैं। भाजपा रणनीतिकारों की नजर विपक्ष के कब्जे वाली मजबूत सीट पर है और उनके विधायक निशाने पर हैं। चर्चा है कि पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रमुख सुखदेव भगत और मनोज यादव भाजपा के रडार पर…
डॉक्टर साहब ये दवाई कैसे लेनी है , पढ़िए मजेदार चुटकुले
एक महिला बंदूक की दुकान पर पहुंची और दुकानदार से बोली- मुझे अपने पति के लिए एक रिवॉल्वर खरीदनी है। दुकानदार – जी आप अपने पति की पसंद बताइए, ब्रांड वगैरह…! महिला – ब्रांड से क्या करना है, कोई भी चलेगी, बस वो एक गोली में ही ढेर हो जाये. ………………………………………………………………………………………………………………………………………………………. 2. एक मरीज पर्ची दिखाते हुए डॉक्टर से पूछता है… डॉक्टर साहब ये दवाई कैसे लेनी है? . . . डॉक्टर (गुस्से में) पैसे देकर, और कैसे.. ………………………………………………………………………………………………………………………………………………………. 3. पति – कुछ दिनों से बहुत बुझी-बुझी सी लग…
