UPSC सिविल सेवा परीक्षा में फेल उम्मीदवारों की चमकेगी किस्मत

इस वर्ष 5 अप्रैल, 2019 को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2018 का फाइनल रिजल्ट घोषित किया था। इस परीक्षा में इंटरव्यू स्टेज तक पहुंचे जिन उम्मीदवारों का चयन नहीं हो पाया था हो सकता है आने वाले कुछ दिनों में उनके मायूस चेहरे फिर से खिल उठें। जी हां। यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2018 के उन उम्मीदवारों के मार्क्स जारी कर दिए हैं जिन्होंने इंटरव्यू दिया था और दुर्भाग्यवश उनका फाइनल सेलेक्शन नहीं हो पाया था। यूपीएससी ने www.upsc.gov.in पर इन उम्मीदवारों के मार्क्स…

सीपीआई नेता गुरुदास दासगुप्ता का कोलकाता में 83 साल की आयु में निधन

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद गुरुदास दासगुप्ता का गुरुवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। दासगुप्ता 83 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी और बेटी हैं।  दासगुप्ता पिछले कुछ महीने से फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित थे। पश्चिम बंगाल में भाकपा के सचिव स्वपन बनर्जी ने यह जानकारी दी। बनर्जी ने कहा, “कोलकाता स्थित अपने निवास पर सुबह छह बजे दासगुप्ता का निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित थे। खराब स्वास्थ्य के कारण उन्होंने पार्टी…

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती पर पीएम मोदी ने कहा, विविधता में एकता हमारी पहचान है

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उनके सम्मान में आज का दिन ‘एकता दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर एकता दौड़ का शुभारंभ किया गया। दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सरदार पटेल को उनके जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि दी।   PM नरेंद्र मोदी ने  राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार वल्लभ भाई पटेल…

इंदिरा की पुण्यतिथि पर सोनिया, मनमोहन ने दी श्रद्धांजलि, राहुल गांधी ने ऐसे किया याद

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। अंसारी, सोनिया, मनमोहन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी समाधि शक्ति स्थल पहुंचकर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी दादी को याद करते हुए ट्वीट किया, ‘आज मेरी दादी इंदिरा गांधी जी का बलिदान…

पाक ने पीएम मोदी के लिए हवाई क्षेत्र खोलने से किया मना, आईसीएओ ने मांगा जवाब

संयुक्त राष्ट्र की विमानन शाखा अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (आईसीएओ) ने पाकिस्तान से एयर इंडिया के विमान को लगातार मना करने को लेकर जानकारी मांगी है। पाकिस्तान ने भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने की इजाजत नहीं दी। जिसके बाद भारत ने आधिकारिक रूप से आईसीएओ में उसकी शिकायत की। भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के विमान को अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने नहीं दिया जिसे लेकर भारत का कहना है कि इस तरह की उड़ानों की कोई भी सामान्य देश मंजूरी दे देता है। हालिया…

सरकार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति के लिए सोनिया गांधी ने दो नवंबर को बुलाई बैठक

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार के खिलाफ पांच से 15 नवंबर के बीच घोषित अभियान को धार के देने के लिए दो नवंबर को बैठक बुलाई है। बैठक में पूरे देश में किस तरह धरना-प्रदर्शन कर जन आंदोलन खड़ा किया जाए, इसकी रणनीति पर चर्चा की जाएगी। बैठक में सभी महासचिवों के अलावा राज्यों के प्रभारी और महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई समेत सभी फ्रंटल आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष भी शामिल होंगे। कांग्रेस मोदी सरकार की आर्थिक नीति और फैसलों के खिलाफ जनता के बीच जाना चाहती है। कांग्रेस का…

गोरखपुर में कांग्रेस का कोई कार्यालय नहीं, व्हाट्सएप से चला रहे काम

कांग्रेस जोर देकर कहती है कि वह उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले अपनी खोई हुई जमीन को फिर से हासिल कर लेगी, लेकिन पार्टी को पहले कुछ आधारभूत चीजों पर काम करना होगा। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कांग्रेस का कोई कार्यालय नहीं है, इसलिए व्हाट्सएप के माध्यम से ही पार्टी की सारी कार्यप्रणाली नियंत्रित की जाती है। पार्टी नेताओं का कहना है कि उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को इस स्थिति से अवगत कराया है, लेकिन पार्टी की ओर से अभी तक कोई…

पत्नी – घर जल्दी आइए, मुर्गा बनाऊंगी, पढ़िए मजेदार चुटकुले

पहले दुकानों में लिखा होता था, ‘ग्राहक भगवान है’ तो देवताओं जैसी फिलिंग आती थी… . और… . अब लिखा होता है, ‘आप कैमरे की निगरानी में हैं’ तो कसम से चोरों जैसी फिलिंग आती है!! …………………………………………………………………………………………………………………………………………………… 2. पति ने नई कार खरीदी और सोचा कि बीवी को सरप्राइज दिया जाए।  घर में पहुंचते ही बीवी को जोर से आवाज देते हुए बोला… डार्लिंग, तुम्हारा इतने सालों का सपना आज पूरा हो गया।  बीवी दौड़ती हुई रसोईघर से बाहर आई और चिल्लाई- हाय…हाय! सासू मां को क्या हो गया, सुबह…

आंटी – अरे बेटा, तुम तो बड़े हो गए , पढ़िए मजेदार चुटकुले

गुप्ताजी की पत्नी का 35वां जन्मदिन था, पर गुप्ताजी बिजनेस के सिलसिले में शहर में बाहर थे, इसलिए उन्होंने 25 गुलाब के फूल ऑर्डर किए अपनी पत्नी को भेजने के लिए… फूलों के साथ गुप्ताजी ने लिखा – डियर, मैं तुम्हारे लिए उतने फूल भेज रहा हूं, जितने साल की तुम लगती हो।  उधर फूल वाले के यहां स्कीम थी… ‘एक पे एक फ्री’ आज तक गुप्ताजी समझ नहीं पाए कि उनका तलाक क्यों हुआ… …………………………………………………………………………………………………………………………………………………… 2. आंटी – अरे बेटा, तुम तो बड़े हो गए।  . . . लड़का…

लड़की के पिता (लड़के से) – कितना कमा लेते हैं आप? , पढ़िए मजेदार चुटकुले

आज सुबह ही बीवी का फोन आया, रो रही थी… मुझे सॉरी कहा… उसी रोते हुए स्वर में वह यह भी बोली – तुमसे कभी झगड़ा नहीं करूंगी, सब कुछ सुनूंगी, जो कहोगे करूंगी! ये सब सुनकर मेरा भी दिल भर आया… . . पता नहीं किसकी बीवी थी, रॉन्ग नंबर था, लेकिन सुनकर अच्छा लगा…  ……………………………………………………………………………………………………………………………………………………. 2.  लड़की – तुम दारू क्यों पीते हो?  लड़का – गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया इसलिए…!  लड़की – ब्रेकअप क्यों हुआ?  लड़का – दारू पीता था इसलिए. ……………………………………………………………………………………………………………………………………………………. 3.  पापा (लड़के से) –…

चिदंबरम के खिलाफ मामला अटकलबाजी नहीं, गंभीर अपराध का है : सीबीआई

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कहा है कि आईएनएक्स मीडिया मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम के खिलाफ दर्ज मामला सिर्फ अटकलबाजी पर आधारित नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के समक्ष दायर पुनर्विचार याचिका में सीबीआई ने कहा कि यह तीन मुख्य सबूतों पर आधारित है। पहला गवाहों द्वारा महत्वपूर्ण खुलासे, दूसरा इंद्राणी मुखर्जी का बयान और तीसरा दस्तावेजी सबूत है। सीबीआई सूत्रों के अनुसार, “हम एक छिपे हुए ट्रेल की जांच कर रहे हैं, जिसमें दर्जनों देशों में मौजूद कई बैंक खातों में पैसे जमा किए गए। हमारा…

गृह मंत्री अमित शाह ने दोहराया, अनुच्छेद 370 हटाये जाने के बाद कश्मीर में नहीं चलायी गयी एक भी गोली

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को फिर कहा कि अनुच्छेद 370 हटाये जाने के बाद से कश्मीर में एक भी गोली नहीं चलायी गयी और न ही किसी की मौत होने की कोई सूचना है. जम्मू एवं कश्मीर पुनर्गठन कानून, 2019 के प्रभावी होने में अब एक सप्ताह से भी कम समय रह गया है. शाह ने यहां एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस कदम के कारण आतंकवादियों को अपने अंतिम दिनों की गिनती शुरू करनी पड़ी. उन्होंने कहा कि मैं आपको आश्वासन देना चाहूंगा…

हरियाणा में डिप्टी सीएम पद देकर बीजेपी ने दुष्यंत चौटाला को मनाया, आज सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं खट्टर

हरियाणा में चुनाव नतीजों के बाद से सरकार गठन को लेकर जारी सस्पेंस खत्म हो गया है। शुक्रवार देर शाम दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के साथ जेजेपी अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला की मुलाकात के बाद दोनों दलों ने साथ मिलकर हरियाणा में सरकार बनाने का ऐलान किया है। दोनों नेताओं ने साथ मिलकर ऐलान किया कि राज्य की नई सरकार ने सीएम बीजेपी का होगा और डीप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी से होगा। जेजेपी के साथ गठबंधन में सरकार बनाने का ऐलान करते हुए गृह मंत्री और…

विधानसभा चुनाव के नतीजे उत्साहजनक : कांग्रेस

कांग्रेस ने हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा के नतीजों को उत्साहजनक करार दिया है और कहा कि सरकार द्वारा विपक्ष की आवाज को ‘दबाने’ के प्रयास पर अब लोग सवाल उठा रहे हैं। पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कांग्रेस के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, “यह कांग्रेस और देश के लिए उत्साहजनक नतीजे हैं।” उन्होंने कहा, “अगर सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है, तो इस पर लोगों द्वारा सवाल पूछा जाना चाहिए और यही महाराष्ट्र और हरियाणा में हुआ है।” दल-बदलुओं पर निशाना…

हरियाणा में बहुमत के मुहाने पर बीजेपी, खट्टर को आलाकमान ने दिल्ली बुला

हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव नतीजे आ चुके हैं। हरियाणा में किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला और त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बन गई है। 75 पार का नारा देने वाली बीजेपी को सिर्फ 40 सीटों से संतोष करना पड़ा। महाराष्ट्र में भी बीजेपी के लिए नतीजे बहुत उत्साहजनक नहीं रहे। महाराष्ट्र में बीजेपी को 105 सीटें मिली है। बीजेपी की सहयोगी शिवसेना ने 56 सीटें जीतने में कामयाबी हासिल की है। वहीं कांग्रेस 44 सीटें अपने नाम कर चुकी है। कांग्रेस की सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने 54…

दुष्यंत चौटाला को मिली सफलता में जाट फ़ैक्टर कितना मददगार?

दुष्यंत चौटाला को बीते वर्ष इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) से बाहर किया गया था और इसके बाद अपने पिता अजय चौटाला के नेतृत्व में उन्होंने जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) का गठन किया. 9 दिसंबर 2018 को जननायक जनता पार्टी का गठन जींद में हुआ और महज़ एक वर्ष के भीतर उसने हरियाणा की राजनीति में अपनी पहली अहम छाप छोड़ी है. विधानसभा चुनावों में 10 सीटों पर जीत के साथ दुष्यंत हरियाणा की जाट राजनीति के नए कद्दावर नेता बनकर उभरे हैं. प्रधानमंत्री का पद ठुकराने वाले चौधरी देवीलाल के…

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा: जम्मू-कश्मीर में और कब तक पाबंदी

सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू कश्मीर में लगे प्रतिबंध को लेकर केंद्र को फटकार लगाते हुए पूछा है कि यह प्रतिबंध कब तक जारी रहेगा। अदालत ने सरकार से पूछा कि वह अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू कश्मीर में कब तक प्रतिबंध जारी रखने का इरादा रखे हुए हैं। न्यायमूर्ति एनवी रमण की अध्यक्षता वाली तीन न्यायाधीश की पीठ ने सरकार से पूछा कि आप कितने दिनों के लिए प्रतिबंध चाहते हैं? यह प्रतिबंध पहले से ही दो महीने से जारी है। उन्होंने कहा कि आपको स्पष्ट करना…

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से भारती एयरटेल समेत बड़ी टेलीकॉम कंपनियों को लगा करोड़ों का झटका! जानिए पूरा मामला

सन 2003 से टेलीकॉम कंपनी और सरकार के बीच एडजेस्टेड ग्रॉस रेवेन्यु की परिभाषा को लेकर विवाद चल रहा था. इस पर अब सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court of India) ने फैसला सुना दिया है. ये फैसला टेलीकॉम कंपनियों के खिलाफ आया है. अब इन कंपनियों को करीब 1.33 लाख करोड़ रुपये चुकाने होंगे. सुप्रीम कोर्टने एडजेस्टेड ग्रॉस रेवेन्यु मामले में फैसला सुना दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने दूरसंचार विभाग (Telecom Department of India) के पक्ष में फैसला सुनाया है. अब टेलीकॉम कंपनियों को बकाया रकम सरकार को चुकानी होगी. इस…

1 सीट पर कांग्रेस आगे, सीएम विजय रूपाणी के लिए ये 2 सीटें प्रतिष्ठा का प्रश्न

गुजरात में छह विधानसभा सीटों के उपचुनाव को मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की प्रतिष्ठा का युद्ध माना जा रहा है। छह में से चार सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) काबिज थी। सभी छह विधानसभा सीटों के लिए बीते सोमवार (21 अक्टूबर) को मतदान हुआ था। गुरुवार (24 अक्टूबर) को उपचुनाव के नतीजे जारी हो रहे हैं। गुजरात में जिन छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए उनमें बनासकांठा जिले की थराड़, पाटन की राधनपुर, मेहसाणा की खेरालु, अरवल्ली की बायड, अहमदाबाद की अमराइवाड़ी और महिसागर की लुनावाड़ा सीटें शामिल हैं। –…

आदित्य ठाकरे, फड़नवीस आगे, पंकजा मुंडे पिछड़ीं, कांग्रेस के चार दिग्गजों को भी बढ़त, जानें VIP सीटों का हाल

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए आज मतगणना हो रही है। सुबह 8 बजे से शुरू हुई वोटों की गिनती में बीजेपी-शिवसेना गठबधंन को जोरदार बढ़त मिलती दिखाई दे रही है और वह तेजी से बहुमत के आंकड़े की तरफ बढ़ती दिख रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक, महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए 21 अक्टूबर को 60.05 फीसदी मतदान हुआ जो 2014 के विधानसभा चुनावों से करीब 3 फीसदी कम है। इन चुनावों में सत्तारूढ़ बीजेपी-शिवसेना की नजरें सत्ता में दोबारा वापसी करने पर है और उसे कांग्रेस और…